मानगो में जल जमाव के कारण विद्यालय नहीं जा रहे हैं बच्चे
मोहल्ले में फैली महामारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो नगर निगम अंतर्गत एन एच 33 स्थित आनंद विहार कॉलोनी में जल जमाव ने लोगों की इतनी अधिक परेशानी बढ़ा दी है कि अब सीधे लोगों की जान आफत में पड़ गई है जलजमाव के कारण बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं स्थानीय लोगों ने कई बार जलजमाव की लिखित शिकायत मानगो नगर को किया हैं
लेकिन कार्रवाई करना तो दुर कोई भी अधिकारी मोहल्ले में झांकने तक नहीं आया।
अगर मानगो नगर निगम मामले का संज्ञान नहीं लेता हैं तो सोई हुई नगर निगम को जगाने के लिए मानगो नगर निगम के कार्यालय में स्थानिय लोगों के साथ भोंपु और डुगडुगी बजाया जाएगा फिर भी बात नहीं
बनी स्थानीय लोगों के साथ उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा । मोहल्ले में मुख्य रूप से विकास सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह ,चंद्रशेखर बेरा, सुमन सिंह सोनू प्रमाणिक, विकास सेन, राजू सिंह,
अंकित राज ,अनमोल सिंह, मोहन सिंह,रोमन दत्त, गीता देवी, दलीकर्ज देवी, सुनीता सिंह, सुमन देवी ,राधा झा, मंगला देवी सहित बस्ती वासी उपस्थित थे ।

