आशीर्वाद स्वरूप जीत के लिए समाज का आभार..माला चौधरी
महिला हित के लिए काम करने वाला बने अध्यक्ष
जमशेदपुर,12 अगस्त, मिथिला सास्कृतिक परिषद के चुनाव में साकची छेत्र से विजय प्राप्त की समाज की बेटी माला चौधरी ने समाज के बंधुओ सहित मातृ शक्ति स्वरूप महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोग और आशिर्वाद के नमन किया। माला चौधरी की जीत कई मायने में ऐतिहासिक है। समाज के आशिर्वाद से दिगजो को मात देकर जीत पर समाज ने स्पष्ट संदेश दिया है।
माला चौधरी के अनुसार समाज का अगला अध्यक्ष वैसे व्यक्ति बने जो आधी आबादी को समाज में उचित सम्मान और स्थान प्रदान करे। माला ने स्पष्ट किया की आने वाले कार्यकाल में निम्न बिंदुओं पर कार्य करने वाले व्यक्ति को अध्यक्ष के रूप में समर्थन करेंगी।
1)आधी आबादी को मिले उचित सम्मान
2) महिला सशक्तिकरण हेतू ठोस पहल हो
3) 20% सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित हो
4) विद्यापति परिषद में महिला शाखा का गठन हो
5) समाज की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर के लिए प्रयास किया जाए।
6) महिलाओं को सरकारी योजनाओं के लाफ के लिए कैंप लगाया जाए।
माला चौधरी के अनुसार हमारा उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के सहयोग, मार्गदर्शन तथा आपसी समन्वय के साथ शिखर तक पहुंचाने का है।
माला चौधरी ने समाज बंधुओ सहित महिलाओं से आग्रह किया की आने वाले समय में इसी तरह अपना आशिर्वाद बनाए रखे।