Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर घर तिरंगा अभियान का संदेश और स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने पोटका विधानसभा में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का ज्वार, हाथों में तिरंगा लेकर हजारों युवा हुए शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हर घर तिरंगा अभियान का संदेश और स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने पोटका विधानसभा में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का ज्वार, हाथों में तिरंगा लेकर हजारों युवा हुए शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हर घर तिरंगा अभियान का संदेश और स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने पोटका विधानसभा में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का ज्वार, हाथों में तिरंगा लेकर हजारों युवा हुए शामिल

    जमशेदपुर। आजादी का उत्सव मनाने और हर घर तिरंगा अभियान’ का संदेश लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोटका विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल समेत हजारों युवा कार्यकर्ता मुख्यरूप से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर सभी घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाना है। जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में भाजयुमो की तरफ से तिरंगा यात्रा निकालने की योजना बनाई गई है। तिरंगा यात्रा बागबेड़ा मंडल अंतर्गत सिदो-कान्हू मैदान से प्रारंभ होकर बागबेड़ा कॉलोनी, नया बस्ती, घाघीडीह, कीताडीह, गाढ़ाबासा होते हुए नेताजी सुभाष चौक पर स्थित शहीद सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन करने के पश्चात सम्पन्न हुई। इससे पहले, वीर शहीद सिदो-कान्हू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। लोगों ने यात्रा का पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान लोगों में अभियान को लेकर उत्साह नजर आया। सभी नेता व कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए सड़कों पर पैदल चल रहे थे। तो वहीं, सैंकड़ों युवा कार्यकर्ता बाइक पर तिरंगा लेकर शामिल हुए।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य देश में प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है ताकि देश की एकता, अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झण्डा लगाकर देशभक्ति की भावना को मजबूत करें जिससे हमारा देश और राष्ट्रीय एकता भी मजबूत हो।

    भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा महज एक यात्रा भर नही है बल्कि यह उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है जिनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे हैं।

    वहीं, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि भाजयुमो के नेतृत्व में आने वाले दिनों में अन्य विधानसभा क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने यात्रा में शामिल होने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

    इस अवसर पर अमित अग्रवाल, अमिताभ सेनापति, अभिषेक आचार्य, सुबोध झा, अश्विनी तिवारी, आनंद शर्मा, अमित मिश्रा, मुकेश सिंह, सुमित श्रीवास्तव, गणेश सरदार, पिंटू चौबे, प्रकाश दुबे, संतोष सिंह, अंशु कुमार, अखिलेश पांडेय, बिनोद राम, विकास यादव, रमेश कुशवाहा, पंकज कुमार, हिमांशु पांडेय, बिट्टू झा, दयाल सिंह मेहरा, अजीत राम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी में स्वास्थ्य एवं खाद आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु शिलापट्ट का अनावरण कर भूमि पूजन किया
    Next Article तुलसी भवन में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति समूह नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.