Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्राजील के साओ पाउलो में हुआ विमान हादसा, चालक दल सहित 61 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    ब्राजील के साओ पाउलो में हुआ विमान हादसा, चालक दल सहित 61 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ब्राजील के साओ पाउलो में हुआ विमान हादसा, चालक दल सहित 61 लोगों की मौत
    ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ब्राजील की एयरलाइन वोएपास के अनुसार हादसे का शिकार हुए विमान में कुल 61 लोग सवार थे।

     

    विमानन कंपनी ने पुष्टि की है कि हादसे में सभी 61 लोगों की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। स्थानीय अग्निशमन दल ने बताया कि विमान क्रैश होने के बाद विन्हेडो शहर में गिरा। क्रैश से पहले विमान के अगले हिस्से से धुआं निकलता देखा गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विमान के ब्लैक बॉक्स को बरामद किए जाने के प्रयास जारी हैं।

     

    ब्राजील के टेलीविजन नेटवर्क ग्लोबोन्यूज के मुताबिक नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया है कि विमान रिहायशी इलाके में गिरा। इस दौरान वह कई घरों से टकराया। वोएपास विमान कास्केवेल से रवाना हुआ था और साओ पाओलो के रास्ते पर था।

     

    हादसे की सूचना मिलने पर दक्षिणी ब्राजील में एक कार्यक्रम में ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने एक मिनट का मौन रखने की अपील की। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक विमानों के परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 से मिले डेटा का विश्लेषण करने से पता लगा है कि दुर्घटना से पहले विमान वोएपास विमान कास्केवेल से रवाना हुआ था और साओ पाउलो जा रहा था। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो फुटेज में विमान के मलबे में लगी आग से हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअल्जीरिया की महिला बॉक्सर इमान खलीफ ने जीता गोल्ड, लगे थे पुरुष होने के आरोप
    Next Article हेमंत सोरेन ने अपने हाथ पर कैदियों को लगाई जाने वाली मुहर के निशान साझा किये

    Related Posts

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    भूमि को हरित बनाओ

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.