Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमन सहरावत ने भारत को दिलाया छठा मेडल, जीता ब्रॉन्ज
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमन सहरावत ने भारत को दिलाया छठा मेडल, जीता ब्रॉन्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अमन सहरावत ने भारत को दिलाया छठा मेडल, जीता ब्रॉन्ज
    नई दिल्ली. भारत के उदीयमान रेसलर अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती इवेंट में कांस्य पदक जीत लिया है. अमन ने पेरिस खेलों के 14वें दिन ब्रॉन्ज मेडल मैच में प्यूर्तो रिको के पहलवान डारियन क्रूज को 13-5 से हराया. भारत का इस ओलंपिक में यह ओवरऑल छठा मेडल है. इस तरह भारत ने पिछले 4 ओलंपिक से कुश्ती में मेडल जीतने की प्रथा को बरकरार रखा. भारतीय पहलवान साल 2008 से 2024 तक लगातार ओलंपिक में पदक जीतते आए हैं.

     

     

    उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में शुरू ही से दबाव बनाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को ज्यादा मौके नहीं दिए. भारत का पेरिस ओलंपिक में यह छठा पदक है. इससे पहले निशानेबाजी में मनु भाकर ( 10 मीटर एयर पिस्टल ), मनु भारत और सरबजोत सिंह ( 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम ), स्वप्निल कुसाले ( 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस ) और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीते जबकि स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रजत पदक हासिल किया.

     

     

    इससे पहले, अमन सहरावत सेमीफाइनल में टॉप सीड जापान के रेई हिगुची से हार गए थे. इस हार के साथ उनका गोल्ड जीतने का सपना टूट गया था. हरियाणा के अमन ने अपने दोनों शुरुआती बाउट तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीते थे. उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में पूर्व यूरोपीयन चैंपियन नॉर्थ मासेडोनिया के व्लादिमिर इगोरोव को 10-0 से शिकस्त दी. इसके बाद क्वार्टर फाइनल में अल्बेनिया के जेलीमखान अबाकारोव को 12-0 से पटखनी दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 प्रथम दिवस का अवसान
    Next Article अल्जीरिया की महिला बॉक्सर इमान खलीफ ने जीता गोल्ड, लगे थे पुरुष होने के आरोप

    Related Posts

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.