Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और बढ़ते अत्याचार पर भाजपा कदमा मंडल ने फूंका बंगलादेशी कट्टरपंथियों का पुतला, जमकर की नारेबाजी, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा भी हुए शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और बढ़ते अत्याचार पर भाजपा कदमा मंडल ने फूंका बंगलादेशी कट्टरपंथियों का पुतला, जमकर की नारेबाजी, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा भी हुए शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और बढ़ते अत्याचार पर भाजपा कदमा मंडल ने फूंका बंगलादेशी कट्टरपंथियों का पुतला, जमकर की नारेबाजी, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा भी हुए शामिल

    जमशेदपुर। बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे और तख्तापलट के बाद अंतरिम सैन्य सरकार की स्थापना के बाद हो रही हिंसा में हिंदुओं की हत्या, लूटपाट की घटना को लेकर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। शुक्रवार को बांग्लादेश की घटना पर भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में बांग्लादेशी कट्टरपंथियों का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ता कदमा रांकिणी माता मंदिर से कदमा बाजार तक पैदल मार्च करते हुए बांग्लादेश और कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर मनारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं, मंदिरों, महिलाओं और व्यावसायिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। इसका वो पूरी तरह से विरोध करते हैं।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार कई वर्षों से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। जब बांग्लादेश आजाद हुआ था, उस समय वहां हिंदुओं की आबादी कुल 25% हुआ करती थी। हिंदू विरोधी गतिविधि के चलते आज वह 6-7 प्रतिशत रह गई है। पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में भी हिंदुओं को निशाना बनाने का क्रम बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू उत्पीड़न जैसे महिलाओं के साथ बलात्कार, हिंदुओं की निर्मम हत्याएं एवं हिंदू संस्कृतियो पर हो रहे हमले से भारत में रहने वाले 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था पर ठेस पहुंची है। जिसको लेकर आज विधर्मी जिहादी बंगलादेशी कट्टरपंथी का पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें भारत सरकार, भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वो जल्द से जल्द बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की रक्षा करेंगे।

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह उर्फ भीम सिंह, दीपू सिंह, अमरेंद्र मलिक, केशव सिंह, ललन चौहान, नरेश ठाकुर, राकेश सिंह, अशोक दुबे, दिनेश शर्मा, मनोज सिंग, संदीप पांडेय, मनीष पांडेय, द्विपल विश्वास, विश्वजीत सिंह, तारक मुखर्जी, उमेश ठाकुर, रविन्द्र राय, धर्म सिंह, टीडी गांगुली, वर्षा प्रसाद, धान सिंह, अजीत सिंह, राजू भगत, रमेश राय, आंनद राव, राजेश सिंह, अरविंद महतो, डीएन सिंह, संजय शर्मा, केपी सिंह, राजा राम एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी समाज के विकास में युवाओं की भूमिका अहमः उपायुक्त
    Next Article जेएसएलपीएस के कर्मचारी की मांग को लेकर कि अहम बैठक

    Related Posts

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    June 5, 2026

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.