Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासी समाज के विकास में युवाओं की भूमिका अहमः उपायुक्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आदिवासी समाज के विकास में युवाओं की भूमिका अहमः उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदिवासी समाज के विकास में युवाओं की भूमिका अहमः उपायुक्त

    *जो संदेश हमें आदिवासी जीवन शैली से प्राप्त हो सकता है वह संदेश हमें कहीं और से प्राप्त नहीं हो सकता है – उपायुक्त*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सरायकेला:- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज टाउन हॉल भवन, सरायकेला में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त,श्री रवि शंकर शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला , जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बर्दियार सहित अन्य अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया जिसके उपरांत सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उपायुक्त ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज हमारे समाज की जड़ की तरह है और किसी भी समाज के विकास के लिए उसकी जड़ का मजबूत होना बेहद जरूरी है। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि प्रकृति पर्यावरण की पहचान आदिवासी समाज से है, प्रकृति, पर्यावरण के संरक्षण में आदिवासी समाज द्वारा किया गया कार्य अतुल्य है। वर्तमान समय में आदिवासी युवाओं पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे आत्मनिर्णय कर किस प्रकार से आदिवासी समाज का विकास सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त नें कहा कि जो संदेश हमें आदिवासी जीवन शैली से प्राप्त हो सकता है वह संदेश हमें कहीं और से प्राप्त नहीं हो सकता है। जिस प्रकार की सामुदायिक सहभागिता आदिवासी परम्पराओ में चाहे व्यक्ति का हो या समूह का या कार्यक्रमों का अवसर हो।

    कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि झारखण्ड ही नही पुरे विश्व में आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। हम आदिवासियों के लिए गौरव का क्षण है। हम एकजुट होकर अपने पूर्वजो के द्वारा दी गई विरासत, परम्परा , समाजिक व्यवस्था, सांस्कृतिक कला को बचाने के लिए कार्य करेंगे तथा युवाओ को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें जागरूक होकर अपने क्षेत्र के विकास, अपने परिवार के विकास की ओर कार्य करने की आवश्यकता है।

    कार्यक्रम के अंत में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित सामुदायिक वन पट्टा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना तथा मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

    मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री गोपी उरांव, जिला भु अर्जन पदाधिकारी श्री महेंद्र उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिंटू सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारी का किया अभिनंदन
    Next Article बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और बढ़ते अत्याचार पर भाजपा कदमा मंडल ने फूंका बंगलादेशी कट्टरपंथियों का पुतला, जमकर की नारेबाजी, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा भी हुए शामिल

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.