Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उच्चतम न्यायालय से सिसोदिया को जमानत मिलने पर ‘आप’ ने कहा, ‘सत्य की जीत हुई’
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    उच्चतम न्यायालय से सिसोदिया को जमानत मिलने पर ‘आप’ ने कहा, ‘सत्य की जीत हुई’

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उच्चतम न्यायालय से सिसोदिया को जमानत मिलने पर ‘आप’ ने कहा, ‘सत्य की जीत हुई’
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि 17 माह तक एक झूठे मामले में जेल में रहे मनीष सिसोदिया को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद सत्य क जीत हुई है। ‘आप’ ने उम्मीद जताई कि अरविंद केजरीवाल समेत जेल में बंद पार्टी के अन्य नेताओं को भी न्याय मिलेगा।

    पूर्व उपमुख्यमंत्री को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में जमानत मिलने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘सत्यमेव जयते।’’

    अदालत ने यह कहते हुए राहत दी कि वह 17 माह से हिरासत में हैं।

    बाद में द्वारका में एक स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में आतिशी उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए भावुक हो गईं।

    उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने झूठे आरोपों में उन्हें (सिसोदिया को) 17 माह तक जेल में रखा और आज उन्हें जमानत मिल गई है। आज वह दिन है जब दिल्ली में शिक्षा क्रांति के जनक को जमानत मिल गई है।’’

     

     

    आतिशी ने भावुकता के साथ कहा, ‘‘आज सत्य की जीत हुई है, शिक्षा की जीत हुई है, बच्चों की जीत हुई है।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जेल इसलिए भेजा गया क्योंकि उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराई और बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा के लिए आवंटित किया। आतिशी ने कहा कि इससे वे एक बेहतरीन शिक्षा मंत्री बन गए।

    दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी 2023 को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के लिए गिरफ्तार किया था। बाद में यह नीति रद्द कर दी गई थी।

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें धनशोधन के मामले में नौ मार्च 2023 को गिरफ्तार किया था। धनशोधन का यह मामला सीबीआई की प्राथमिकी से जुड़ा था।

     

     

     

    सिसोदिया ने जमानत दिए जाने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह 17 माह से हिरासत में हैं और उनके खिलाफ मुकदमा अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

    आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली की शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने से आज पूरे देश में खुशी है। मैं माननीय उच्चतम न्यायालय का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करता हूं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘मनीष जी को 530 दिन तक जेल की सलाखों के पीछे रखा गया। उनका जुर्म यह था कि उन्होंने गरीबों के बच्चों को एक बेहतर भविष्य दिया। प्यारे बच्चों, आपके मनीष अंकल वापस आ रहे हैं।’’

    सिसोदिया की जमानत को ‘‘सत्य की जीत’’ बताते हुए आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘‘17 महीने के इंतजार के बाद एक बड़ी सफलता मिली। लेकिन मैं आज भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी से पूछना चाहता हूं कि यह आपकी दुर्भावना की राजनीति कब तक चलेगी?’’

    उन्होंने कहा, ‘‘यह केंद्र सरकार की तानाशाही पर जोरदार तमाचा है। वह 17 महीने तक जेल में रहे। उन महीनों में उनका जीवन नष्ट हो गया। वह उस दौरान बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर सकते थे।’’

    आप नेता ने कहा, ‘‘इन 17 महीनों का हिसाब कौन देगा? मनीष सिसोदिया और उनके परिवार ने इन 17 माह में जो मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेली उसका हिसाब कौन देगा?’’

    सिंह ने कहा, ‘‘सिसोदिया को जमानत मिलना पार्टी और देश के लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। हमारा संविधान और हमारी न्याय व्यवस्था जीवित है इसी के कारण यह संभव हो पाया।’’

     

     

     

    सिंह ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पार्टी के अन्य नेता अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को भी जमानत और न्याय मिलेगा। मैं इस फैसले के लिए उच्चतम न्यायालय के समक्ष सिर झुकाता हूं।’’

    दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं ‘आप’ प्रमुख केजरीवाल को 21 मार्च को आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। मई में उन्हें लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी गई जिसके बाद उन्होंने दो जून को आत्मसमर्पण कर दिया।

    इसके बाद, केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने इस मामले में तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया। हालांकि, मुख्यमंत्री को ईडी से जुड़े मामले में शीर्ष अदालत ने अंतरिम जमानत दे दी है, लेकिन सीबीआई से जुड़े मामले के कारण वह अब भी जेल में हैं।

    दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ईडी की ओर से दर्ज किए गए एक अन्य धन शोधन मामले में जेल में हैं।

    आतिशी ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि वह (सिसोदिया) बाहर आ जाएंगे लेकिन एक दर्द अब भी है कि केजरीवाल अभी जेल में हैं। सत्य की जीत होगी और जिस तरह सिसोदिया को जमानत मिली है, उसी तरह केजरीवाल भी रिहा होंगे।’’

    फैसले के बाद आप कार्यालय में जश्न मनाया गया तथा मिठाइयां बांटी गईं तथा ढोल-नगाड़ों की ध्वनि गूंजने लगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘हर घर तिरंगा’ से पूरे भारत में स्वतंत्रता का संदेश फैलाएं: शाह
    Next Article बिहार : कटिहार के पास रिफाइंड पेट्रोल से लदी मालगाड़ी के पांच टैंकर पटरी से उतरे

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.