Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘हर घर तिरंगा’ से पूरे भारत में स्वतंत्रता का संदेश फैलाएं: शाह
    Breaking News Headlines

    ‘हर घर तिरंगा’ से पूरे भारत में स्वतंत्रता का संदेश फैलाएं: शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘हर घर तिरंगा’ से पूरे भारत में स्वतंत्रता का संदेश फैलाएं: शाह
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देश में स्वतंत्रता के संदेश को सक्रिय रूप से प्रसारित करने का आह्वान किया।

    शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी ‘प्रोफाइल’ तस्वीर में राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से ध्वज की तस्वीर लगाने की अपील की।

     

     

    गृह मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन एक जन-आंदोलन में बदल गया है, पूरे देश में लोग अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और अपनी ‘सेल्फी अपलोड’ करते हैं।

    उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर, मैं अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदल रहा हूं और सभी से ऐसा करने तथा देश के कोने-कोने में आजादी के संदेश को फैलाने में सक्रिय भागीदारी की अपील कर रहा हूं। इसके अलावा, कृपया ‘हर घर तिरंगा’ की वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड करना न भूलें।’’

     

     

    शाह ने इससे पहले भी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता अभय सिंह ने कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ कराया देशद्रोह का शिकायत दर्ज
    Next Article उच्चतम न्यायालय से सिसोदिया को जमानत मिलने पर ‘आप’ ने कहा, ‘सत्य की जीत हुई’

    Related Posts

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.