Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चों के बेहतर शिक्षा से ही राज्य के बेहतर भविष्य का रास्ता बनेगा: हेमन्त सोरेन,मुख्यमंत्री, झारखंड
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बच्चों के बेहतर शिक्षा से ही राज्य के बेहतर भविष्य का रास्ता बनेगा: हेमन्त सोरेन,मुख्यमंत्री, झारखंड

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बच्चों के बेहतर शिक्षा से ही राज्य के बेहतर भविष्य का रास्ता बनेगा: हेमन्त सोरेन,मुख्यमंत्री, झारखंड
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *_हमारी सरकार ने लिए हैं कई ऐतिहासिक निर्णय_*

    मुख्यमंत्री ने अमर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने राज्यवासियों के हित में कई ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठाए हैं। हमारी सरकार ने सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना लागू कर उनके बुढ़ापे की लाठी प्रदान की है । वही बुढ़ापे में कोई पेंशन से वंचित न रहे, इसके लिए सर्वजन पेंशन योजना शुरू की है। ऐसे ही अनेकों योजनाएं हैं , जिसका सीधा फायदा इस राज्य के आदिवासी, दलित,गरीब, मजदूर किसान, महिला और नौजवानों समेत हर वर्ग और तबके को हो रहा है। हम अपनी योजनाओं के माध्यम से इस राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य निरंतर करते आ रहे हैं।

    *_सरकार की योजनाओं से जुड़े, दूसरों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित करें_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपनी जरूरत की योजनाओं से जुड़े और जिन्हें इन योजनाओं की जानकारी नहीं है, उन्हें इसकी जानकारी देकर उन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करें । सभी के सहयोग और भागीदारी से सभी को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं।

    *_महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार संकल्पित_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहे हैं । महिलाएं आगे बढ़े, इसके लिए कई योजनाएं हैं। इसी कड़ी में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना की शुरुआत हो रही है । इस योजना के अंतर्गत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को हर वर्ष 12 हज़ार रुपए सम्मान राशि दी जाएगी। राज्य की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिले, इसके लिए इसके आवेदन की प्रक्रिया को काफी सरल रखा गया है। महिलाएं आगे आएं और इस योजना से जुड़कर अपनी प्रगति का एक नया रास्ता बनाएं ।

    *_नियुक्ति नियमावली बनाई, नौजवानों को बड़े पैमाने पर मिल रहा रोजगार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में यहां ना तो नियुक्ति नियमावली ही बनी और ना ही नियुक्तियों को लेकर कोई ठोस प्रयास किए गए। लेकिन, हमारी सरकार नियुक्ति नियमावली बनाकर सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर रही हैं। वहीं, निजी संस्थाओं और संस्थानों में भी हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है ।

    *_जब हमारे बच्चे आगे बढ़ेंगे तो राज्य भी आगे बढ़ेगा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर शिक्षा से बच्चों का बेहतर भविष्य बन सकता है ।जब बच्चे पढ़- लिख कर आगे बढ़ेंगे तो राज्य भी आगे बढ़ेगा। यही वजह है कि हमारी सरकार बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी गरीब बच्चों की पढ़ाई पैसे की तंगी की वजह से प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षा से जुड़ी कई योजनाएं चल रही हैं। हमारी सरकार ने गुरु जी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बच्चों को 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन सरकार अपनी गारंटी पर दे रही है। हमारे आदिवासी- दलित गरीब बच्चे पढ़ लिख कर ऊंचे पदों पर पहुंचे, इसी सोच के साथ हम अपनी योजनाओं को धरातल पर उतर रहे हैं।

    इस कार्यक्रम में मंत्री श्री चम्पाई सोरेन, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विधायक श्री रामदास सोरेन, विधायक श्रीमती सविता महतो, विधायक श्री संजीव सरदार, विधायक श्री समीर मोहंती, विधायक श्री मंगल कालिंदी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री हिदायतुल्लाह खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजू गिरि, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्मल महतो का नाम सिर्फ निर्मल दा ही नहीं, झारखंड अलग राज्य का आंदोलन भी है : सहिस
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर कमेटी में दूसरी बार जिला प्रवक्ता बने प्रेम झा, शीर्ष नेतृत्व के संग जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का जताया आभार

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.