Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला द्वारा इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2024 का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला द्वारा इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2024 का आयोजन

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला द्वारा इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2024 का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला द्वारा 8 अगस्त को इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2024 का आयोजन किया गया। जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2024 -25 के नए छात्र – छात्राओं का स्वागत कर उन्हें अपने लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर प्रक्षेत्र जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक श्री प्रेमरंजन शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एस डी यू बेहतर शिक्षा का एक सुनहरा माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। घाटशिला क्षेत्र के लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता रही है। आज व्यावसाहिकता भरे माहौल में इस क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़े और समाज हित में भी काम करें।

     

     

    छात्र अपनी शक्ति का इस्तेमाल असहाय की सहायता करने के लिए करें। दूसरे के विचारों का सम्मान भी करें । युवा खुले दिमाग से काम करेंगे तभी आपका भविष्य बेहतर होगा ।
    विशिष्ट अतिथि दैनिक जागरण के प्रधान संपादक श्री यू . एन. पाठक ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अच्छी और पूरी जानकारी प्राप्त करें तभी अच्छा रोजगार हासिल कर सकेंगे। विश्वविद्यालय जीवन के यह चार – पांच वर्ष आपके जीवन का महत्वपूर्ण दौर है । जीवन में सफल होने के लिए पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप भी अच्छे से करें, विषय का व्यावरिक ज्ञान हासिल करने से ही सफलता मिलेगी।

    उदितवाणी के संपादक श्री उदित अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी अपनी योयता और क्षमता को पहचाने । अपने कार्य में मौलिकता को बनाए रखे तभी सफलता मिलेगी ।

    सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने विश्वविद्यालय के शैक्षिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सोना देवी विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में कई लोगों का सहयोग रहा है । यह अभी यह एक छोटी सी शुरुआत भर है श्री सिंह ने कहा कि जीवन में खुशी और सफलता का पैमाना अलग अलग है ।

    सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो(डॉ.)जे. पी. मिश्रा ने विद्यार्थियों को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिर्फ परीक्षा पास करने का उद्देश्य नहीं होना चाहिए । जीवन में व्यवाहारिक दृष्टिकोण अपनाए तभी सफलता मिलेगी । जवाबदेही स्वीकार करें और निरंतर कार्य करते रहे ।

    कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आज़ाद ने सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ श्री गणेश वंदना कर की गयी। सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र – छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर प्रस्तुति दी। साथ ही समूह नृत्य कर लोक कला का प्रदर्शन किया। जमशेदपुर के रॉक बैंड ” बैंड सफर” की प्रस्तुति ने उपस्थित युवाओं को खूब झुमाया। इस अवसर पर एक विडिओ सन्देश के माध्यम से सोना देवी विश्वविद्यालय की गतिविधियों, शैक्षिक कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। उपस्थित सभी फैकल्टी का परिचय कराया गया। इस अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह तोते ,

     

     

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव श्री आर .के सिंह , जुस्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री रघुनाथ पाण्डेय , लाफार्ज वर्कर्स यूनियन के श्री संजीव श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री संजीव (टुन्नू )चौधरी , टाटा स्टील के विभिन्न अनुषंगी इकाइयों के यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय जी भी उपस्थित थे और उन्होंने अपनी शुभकामनाएँ दीI सामजसेवी श्रीमती पूर्वी घोष , समाजसेवी श्री अशोक अग्रवाल , श्री नंद किशोर अग्रवाल , समाजविज्ञानी सह एस डी यू के अकादमिक कॉउन्सिल के सदस्य श्री रविन्द्रनाथ चौबे , टाटा मोटर्स के पूर्व डीजीएम एवं मैनेजमेंट गुरु श्री चन्द्रेश्वर खां , टाटा स्टील के पूर्व मुख्य कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स श्री प्रभात शर्मा ने विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत की और विद्यार्थियों को एसडीयू के बेहतर होते पाठ्यक्रमों से भविष्य में आगे बढ़ने की सीख दी।

    सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आज़ाद ने सभी मेहमानों , विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

    घाटशिला द्वारा इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2024 का आयोजन सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर में बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला पुलिस ने अपराधियों और नशेड़ियों के खिलाफ चलाया विशेष चेकिंग अभियान
    Next Article शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.