Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री का उत्तर मुझे समझ नहीं आया तो किसानों को क्या आएगा: सपा सांसद
    Headlines

    मंत्री का उत्तर मुझे समझ नहीं आया तो किसानों को क्या आएगा: सपा सांसद

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मंत्री का उत्तर मुझे समझ नहीं आया तो किसानों को क्या आएगा: सपा सांसद

    नयी दिल्ली:समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब मंत्री का उत्तर उन्हें समझ नहीं आया तो भला किसानों को क्या समझ आएगा।

    इस पर चौहान ने कहा कि आश्चर्य है कि सदस्य को उत्तर नहीं समझ नहीं आया।

    कृषि मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘किसान समझदार हैं।’’

     

     

    सदन में प्रश्नकाल में पूरक प्रश्न पूछते हुए उत्तर प्रदेश के चंदौली से लोकसभा सदस्य सिंह ने फसल बीमा योजना के संबंध में कृषि मंत्री के लिखित उत्तर का हवाला दिया और कहा, ‘‘मेरा सीधा सवाल था कि फसल बीमा योजना किसानों को आसान तरीके से कैसे मिलेगी। जब माननीय मंत्री जी का उत्तर मुझे समझ नहीं आया तो किसानों को क्या आएगा।’’

    इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उनका प्रश्न क्या है?

     

     

    सपा सांसद ने कहा, ‘‘मैं अपनी पीड़ा आपके सामने रख रहा हूं। आप संरक्षक हैं।’’

    सिंह के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कृषि मंत्री चौहान ने कहा, ‘‘माननीय सदस्य का सम्मान करता हूं। अगर ऐसा उत्तर समझ नहीं आया तो मुझे आश्चर्य है कि फिर कैसा उत्तर दूं…लेकिन किसान समझदार हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशेख हसीना की मदद करेगा भारत, बांग्लादेशी सेना के संपर्क में
    Next Article नौकरी के बदले जमीन घोटाला : ईडी ने लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.