Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामे के बीच राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही शुरू
    Headlines राजनीति

    कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामे के बीच राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामे के बीच राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही शुरू

    जयपुर: कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामे के बीच राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई।

     

     

    सुबह 11 बजे सदन के बैठते ही कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों से अपनी सीट पर जाने और निलंबित विधायक मुकेश भाकर को बाहर भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह प्रश्नकाल के बाद उनकी बात सुनेंगे।

    हालांकि, कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी नहीं थमी। प्रश्नकाल हंगामे के बीच चलता रहा।

    कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को निलंबित किए जाने और उन्हें सदन से बाहर ले जाने के लिए मार्शल द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में पार्टी के लगभग 50 विधायकों ने सोमवार को पूरी रात विधानसभा में आसन के सामने धरना दिया।

    पार्टी विधायकों ने यह धरना सोमवार शाम लगभग साढ़े चार बजे शुरू किया और वे पूरी रात सदन में बैठे रहे। विधायकों ने वहां गद्दे बिछाकर धरना दिया और भजन गाए।

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंगलवार सुबह ‘एक्स’ पर धरने की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “रात्रि विश्राम और धरना, राजस्थान विधानसभा, जयपुर।”

     

     

     

    उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम सभापति संदीप शर्मा ने निलंबित किए गए कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को सदन से बाहर जाने को कहा था। इसके बाद, मार्शल और कांग्रेस के विधायकों के बीच तनातनी और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई थी।

    सभापति ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी थी। कांग्रेस की महिला विधायकों ने आरोप लगाया था कि मार्शल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पार्टी विधायक धरने पर बैठ गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने स्वास्थ्य, जीवन बीमा पर जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन किया
    Next Article भाजपा ओडिशा में झूठ फैला रही है, बीजद में दरार डालने की कोशिश कर रही है : प्रमिला मलिक

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.