Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों की दैनिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए “उपस्थिति पोर्टल” को किया लांच
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों की दैनिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए “उपस्थिति पोर्टल” को किया लांच

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों की दैनिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए “उपस्थिति पोर्टल” को किया लांच
    ◆मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उठाए जा रहे हैं समुचित कदम
    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ सभी तरह की सर्जरी की व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने का दिया निर्देश
    मुख्यमंत्री ने कहा- सरकारी अस्पतालों में मानव संसाधनों की शत -प्रतिशत उपयोगिता सुनिश्चित होनी चाहिए

    राज्य के सभी व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी सुलभ और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    राज्यवासियों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है कई स्वास्थ्य योजनाएं: हेमन्त सोरेन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी चिकित्सकों, पारा कर्मी, संविदा पर कार्यरत कर्मी तथा अन्य कर्मियों की दैनिक उपस्थिति सुनिश्चित करने करने के लिए “उपस्थिति पोर्टल” का आज शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा दर्ज की जा रही बायोमेट्रिक उपस्थिति का क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा झारखंड राज्य के सभी व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी सुलभ और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यवासियों को सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस सिलसिले में स्वास्थ्य उप केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, अनुमंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों को रखरखाव, मरम्मत, चिकित्सा संसाधन, जांच सुविधा और दवाइयां की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर जांच और चिकित्सा सुविधा मिले, इसे स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करे।

    *_जिला अस्पतालों को 24×7 ऑपरेशनल बनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जिला अस्पतालों को 24×7 ऑपरेशनल बनाने के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। इसके तहत इन अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ सभी तरह की सर्जरी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि मरीजों को किसी दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करने की नौबत नहीं आए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों के ओपीडी में भी मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श मिल सके इस दिशा में भी पहल करें।

    सरकारी अस्पतालों में कार्यरत मानव संसाधनों का बेहतर तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र से लेकर जिला अस्पताल में जो मानव संसाधन उपलब्ध हैं, उसकी शत -प्रतिशत उपयोगिता सुनिश्चित होनी चाहिए।

    मॉनिटरिंग की व्यवस्था होनी चाहिए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर शिकायतें मिलती है कि स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में चिकित्सक ड्यूटी के दौरान भी उपलब्ध नहीं होते हैं । ऐसे में मरीज को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 31वीं बैठक सम्पन्न
    Next Article विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने स्वास्थ्य, जीवन बीमा पर जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.