Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजीपीसी ने किया शिक्षा वीरों का सम्मान, चरणप्रीत ने अभाव में भी छोड़ा प्रभाव
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सीजीपीसी ने किया शिक्षा वीरों का सम्मान, चरणप्रीत ने अभाव में भी छोड़ा प्रभाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सीजीपीसी ने किया शिक्षा वीरों का सम्मान, चरणप्रीत ने अभाव में भी छोड़ा प्रभाव
    सिखों की सिरमौर संस्था सीजीपीसी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जमशेदपुर के सिख शिक्षा वीरों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। शनिवार को साकची स्थित कार्यालय में आमंत्रित कर उनके उपलब्धि की खूब सराहना की गयी।
    एक मार्मिक पक्ष यह भी है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने वाले चरणप्रीत सिंह ने काफी मुश्किल हालातों में पिता का साया सर से उठ जाने के बावजूद हालातों का सामना कर यह उपलब्धि हासिल की है। चरणजीत की कहानी उनके संघर्ष की व्याख्या करती है जो सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।

     

    बहरहाल, सीजीपीसी के प्रमुख सरदार भगवान सिंह ने महासचिव अमरजीत सिंह, मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरजीत सिंह और शिक्षा वीरों के परिजनों की उपस्थिति में हरप्रीत कौर, दिलप्रीत कौर और चरणप्रीत सिंह को उपहार देकर सम्मानित किया। गौर करने वाली बात है कि तीनों सम्मानित होने वाले शिक्षा वीरों के नाम के साथ ‘प्रीत’ शब्द जुड़ा हुआ है जो शिक्षा के प्रति उनके ‘प्रीत’ को दर्शाता है। सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने तीनो के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

     

     

    हरप्रीत कौर ने 92 फीसदी अंक लाकर डीएलईडी परीक्षा में झारखण्ड राज्य में अव्वल स्थान पाया है जबकि केरला समजम मॉडल स्कूल की छात्रा दिलप्रीत कौर ने बायो साइंस के बारहवीं की परीक्षा 88 फीसदी अंक से साथ उत्तीर्ण की है, वहीँ मुश्किल हालातों के सामना कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने वाले चरणप्रीत ने सिख कौम और जमशेदपुर का गौरव बढ़ाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्याकांड के उद्वेदन के लिए एसआईटी टीम गठित
    Next Article अधिकारी के बिगड़े बोल, डॉ अजय ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से कार्रवाई की मांग की

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.