Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल प्रदेश में 190 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध; सात अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
    Breaking News Headlines

    हिमाचल प्रदेश में 190 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध; सात अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हिमाचल प्रदेश में 190 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध; सात अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में 190 से अधिक सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। वर्षा के कारण राज्य के अधिकांश हिस्से प्रभावित हुए हैं।

    स्थानीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में सात अगस्त तक भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

     

     

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में जिन 191 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवुरुद्ध हुई है उनमें से 79 मार्ग मंडी में, 38 कुल्लू में, 35 चंबा में और 30 शिमला में हैं। कांगड़ा में पांच, किन्नौर तथा लाहौल और स्पीति जिलों में दो-दो सड़क मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है।

     

     

    केंद्र ने बताया कि अब तक राज्य में बिजली के 294 ट्रांसफार्मर और 120 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

    हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि निगम ने कुल 3,612 मार्गों में से 82 पर बस सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

     

     

    हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रही। शुक्रवार शाम से जोगिंदरनगर में सबसे अधिक 85 मिमी बारिश हुई। इसके बाद गोहर (80 मिमी), शिलारू (76.4 मिमी), पावंटा साहिब (67.2), पालमपुर (57.2 मिमी) धर्मशाला (55.6 मिमी) और चौपाल (52 मिमी) में बारिश हुई।

    अधिकारियों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मानसून की शुरुआत होने से लेकर एक अगस्त तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 77 लोगों ने अपनी जान गंवाई है और राज्य को 655 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में भारी वर्षा से कई सड़कें बहीं, मकान क्षतिग्रस्त
    Next Article भाजपा ‘सत्ता जिहाद’ में लिप्त है: उद्धव ठाकरे

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.