Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड में बचाव कार्य में वायुसेना के चिनूक, एमआई-17 हेलीकॉप्टर को शामिल किया गया
    Headlines राष्ट्रीय

    उत्तराखंड में बचाव कार्य में वायुसेना के चिनूक, एमआई-17 हेलीकॉप्टर को शामिल किया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तराखंड में बचाव कार्य में वायुसेना के चिनूक, एमआई-17 हेलीकॉप्टर को शामिल किया गया

    रुद्रप्रयाग: बारिश से क्षतिग्रस्त केदारनाथ के पैदल रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए जारी बचाव अभियान में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के चिनूक और एमआई17 हेलीकॉप्टर को भी शामिल किया गया।

    अधिकारियों ने यहां बताया कि सुबह एमआई17 के जरिए 10 श्रद्धालुओं को गौचर हवाईपट्टी पर पहुंचाया गया।

     

     

    बुधवार रात अतिवृष्टि और बादल फटने के कारण लिंचोली, भीमबली, घोड़ापड़ाव और रामबाड़ा सहित कई स्थानों पर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

    अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने लोगों की सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर – 7579257572 और 01364-233387 तथा एक आपातकालीन नंबर 112 भी जारी किया है जिस पर फोन करके वे यात्रा मार्ग पर फंसे अपने परिजनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

     

     

    भारी बारिश के कारण भूस्खलन और मंदाकिनी नदी में बाढ़ से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली में 20-25 मीटर का मार्ग बह गया था जिससे वहां श्रद्धालु फंस गए।

    हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों तक खाने के 5000 पैकेट पहुंचाए गए हैं।

    इस बीच, केदारनाथ पैदल रास्ते में कई जगह भूस्खलन होने से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा फिलहाल स्थगित है।

    इस संबंध में, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को यात्रियों को एक परामर्श जारी कर कहा गया था कि केदारनाथ दर्शन के लिए रुद्रप्रयाग तक पहुंचे तीर्थयात्री फिलहाल जहां हैं, वहीं सुरक्षित रूके रहें और अभी अपनी केदारनाथ धाम यात्रा को स्थगित कर दें।

    परामर्श में कहा गया था कि इस समय सोनप्रयाग से आगे मोटरमार्ग और पैदल मार्ग की स्थिति बिल्कुल भी सही नहीं है और रास्ते सही होने व यात्रा के सुचारू होने के संबंध में सूचना बाद में दी जाएगी।

     

     

     

    राज्य आपदा प्रतिवादन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कार्मिकों द्वारा चलाए जा रहे हवाई और जमीनी बचाव अभियान के तहत अब तक केदारनाथ मार्ग से 3000 से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार रात राज्य में बारिश के हालात का जायजा लिया था जिसके बाद यहां जारी बचाव अभियान को तेज करने के लिए केंद्र द्वारा चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर भेजे गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदक्षिण दिल्ली में एक निजी स्कूल को ईमेल से मिली बम की धमकी अफवाह घोषित
    Next Article मेरे खिलाफ ईडी की छापेमारी की तैयारी, दिल खोलकर इंतजार है: राहुल

    Related Posts

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.