Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोहरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कचड़ा जमाव के कारण बिरसानगर, बारीडीह बस्ती, बागुननगर और बागुनहातु में तीन दिनों से पेयजल संकट, भाजपा का प्रतिनिधि मंडल दिनेश कुमार के नेतृत्व में मिले।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मोहरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कचड़ा जमाव के कारण बिरसानगर, बारीडीह बस्ती, बागुननगर और बागुनहातु में तीन दिनों से पेयजल संकट, भाजपा का प्रतिनिधि मंडल दिनेश कुमार के नेतृत्व में मिले।

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोहरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कचड़ा जमाव के कारण बिरसानगर, बारीडीह बस्ती, बागुननगर और बागुनहातु में तीन दिनों से पेयजल संकट, भाजपा का प्रतिनिधि मंडल दिनेश कुमार के नेतृत्व में मिले।

    बिरसानगर के सभी जोन, बारीडीह बस्ती, बागुननगर और बागुनहातु आसपास के क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई बंद हो गई है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कचड़ा जमाव के कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है।

    भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज कंपनी लिमिटेड के अधिकारी अभिषेक कुमार दुबे से मुलाकात की और क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

    अधिकारी ने बताया कि स्वर्णरेखा नदी में लगातार हो रही बारिश के चलते कचड़े बह कर आ रहे हैं और इंटेकवेल में जाम हो रहे हैं, जिसके चलते पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन ने सफाई अभियान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है जो दिन में और रात में इस कार्य को तेजी के साथ कर रही है।

    भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई बंद हो गई है। हमें उम्मीद है कि प्रबंधन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा और क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और समय से पानी मिलेगा।”

    प्रतिनिधि मंडल ने पूरे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण किया और पाया कि इंटेकवेल जाने वाले रास्ते का एक पिलर धस रहा है, जिसके चलते बड़ी दुर्घटना हो सकती है और लंबे समय तक पानी की सप्लाई भी बाधित हो सकती है। प्रतिनिधि मंडल में दिनेश कुमार के साथ, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, नरेश प्रसाद, अभिषेक कुमार, निर्मल सिंह, खोखान पांडे, करमबीर सिंह, सूरज गोप, नारायण गोप, गोलक गोप, अजय लोहार, बिरुली, राम कुमार आदि उपस्थित थे।

    बागुननगर और बागुनहातु में तीन दिनों से पेयजल संकट बारीडीह बस्ती भाजपा का प्रतिनिधि मंडल दिनेश कुमार के नेतृत्व में मिले। मोहरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कचड़ा जमाव के कारण बिरसानगर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचापड़ी-केंदाडीह एवं राखा कॉपर माइंस खुलवाने मंत्री से मिले सांसद विद्युत महतो
    Next Article टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड कंपनी को मिला टाटा ग्रुप का सबसे प्रेस्टीजियस अवार्ड। जेआरडी क्यूवी और इंडस्ट्री लीडर अवॉर्ड पा कर गौरांवित हुई कंपनी

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.