Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर आएंगे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, भाजपा जमशेदपुर महानगर के संगठनात्मक बैठक को करेंगे संबोधित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर आएंगे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, भाजपा जमशेदपुर महानगर के संगठनात्मक बैठक को करेंगे संबोधित

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर आएंगे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, भाजपा जमशेदपुर महानगर के संगठनात्मक बैठक को करेंगे संबोधित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा मिशन मोड पर आ गयी है। जमशेदपुर महानगर में भाजपा की चुनावी तैयारी को धार देने एवं चुनावी रणनीति तय करने के उद्देश्य से भाजपा के फायरब्रांड नेता, असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे। जहां वे भाजपा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत श्री सरमा जमशेदपुर महानगर के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सुबह 11 बजे सड़क मार्ग से जमशेदपुर आएंगे। जहां परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कार्यक्रम स्थल बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के लिए रवाना होंगे। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के जमशेदपुर आगमन को लेकर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर, कार्यक्रम को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां गुरुवार शाम तक पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम की सफलता और भव्यता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों के संग कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि सांगठनिक बैठक को लेकर सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही, प्रमुख कार्यकर्ताओं को भी सूचीबद्ध किया गया है।

    उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा के जमशेदपुर आगमन से विजयी लक्ष्य को संकल्पित भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा एवं जमशेदपुर महानगर अधीन चारों विधानसभा सीटों पर प्रचंड विजयी के साथ कमल खिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को लेकर बीडीओ ने की बैठक
    Next Article कई संगठनों ने संयुक्त रूप से राहगीरों के बीच पर्यावरण संरक्षण के लिए 500 पौधे वितरित किये

    Related Posts

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    June 5, 2026

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.