Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कृषि विभाग द्वारा बिहार के शीतगृह मालिकों के साथ की गई परिचर्चा
    Breaking News बिहार

    कृषि विभाग द्वारा बिहार के शीतगृह मालिकों के साथ की गई परिचर्चा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना :कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा कृषि भवन, पटना अवस्थित सभागार में आयोजित ‘शीतगृह मालिकों के साथ परिचर्चा’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सचिव, कृषि विभाग, बिहार संजय कुमार अग्रवाल द्वारा इस एक दिवसीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस परिचर्चा में कोल्ड स्टोरेज के मालिकों द्वारा कोल्ड स्टोरेज के विकास तथा कोल्ड स्टोरेज की संख्या बढ़ाने के प्रयास विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बुजुर्ग के साथ-साथ युवा भी जुड़े हैं, जो एक अच्छी बात है। सोलर प्लेट पर दिये जा रहे अनुदान को बढ़ाने की समीक्षा की जायेगी। छोटे-छोटे कोल्ड स्टोरेज के बारे में विचार किया जायेगा, जिससे छोटे किसानों को मदद मिले। किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से नये-नये अनुसंधान करने की अपील किया तथा किसानों को आलू के अच्छे बीज उपलब्ध कराने को कहा। मंत्री ने बताया कि बिहार राज्य में फल का औसतन 5059 हजार मीट्रिक टन उत्पादन सालाना होता है, जो भारतवर्ष में फलोत्पादन में आठवाँ स्थान है। इसी प्रकार, बिहार राज्य में सब्जी का औसतन 18021 हजार मीट्रिक टन उत्पादन सालाना होता है, जो भारतवर्ष में चौथा स्थान एवं आलू का उत्पादन लगभग 9075 हजार मीट्रिक टन सालाना होता है, जो भारतवर्ष में तीसरा स्थान है। इतनी अधिक मात्रा में फल, सब्जी एवं आलू के उत्पादन के पश्चात् इन्हे संरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर शीतगृह एवं कोल्ड चेन की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में अब तक कुल 202 शीतगृह कार्यरत हैं, जिसकी कुल भण्डारण क्षमता लगभग 12,30,176 मीट्रिक टन है। बिहार राज्य में 12 जिले ऐसे हैं, जहाँ कोल्ड स्टोरेज की सुविधा किसानों को प्राप्त नहीं है। इसे दृष्टिगत रखते हुए राज्य के 12 जिलों यथा-मधुबनी, नवादा, औरंगाबाद, बाँका, सहरसा, जमुई, मुंगेर, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, अरवल तथा शिवहर में नये कोल्ड स्टोरेज निर्माण कराने हेतु राज्य सरकार द्वारा तीन वर्षों के लिए योजना स्वीकृत है। इस योजनान्तर्गत नये कोल्ड स्टोरेज टाईप-1 एवं टाईप-2 की स्थापना पर 50 प्रतिशत सहायतानुदान का प्रावधान है।
    मंत्री ने कहा कि राज्य में कार्यरत कोल्ड स्टोरेजों में सौर ऊर्जा की संस्थापना की योजना भी स्वीकृत है, जिसके अन्तर्गत राज्य के वर्तमान में मौजूद कोल्ड स्टोरेजों में से 50 इकाई को सौर ऊर्जा के माध्यम से संचालन कराया जाएगा, ताकि विद्युत ऊर्जा पर निर्भरता कम की जा सके तथा किसानों को सस्ते दर पर भंडारण की सुविधा प्राप्त करायी जा सके, जिस पर 50 प्रतिशत अधिकतम 17.50 लाख रूपये प्रति कोल्ड स्टोरेज सहायतानुदान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य के सुदूर क्षेत्रों में फल एवं सब्जियों के भंडारण की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण फल एवं सब्जियाँ बहुतायत मात्रा में खराब हो जाते हैं, जिसके लिए सौर ऊर्जा आधारित सोलर पैनल माइक्रो कूल चैम्बर जिसकी भंडारण क्षमता 10 मीट्रिक टन है। इससे संबंधित योजना स्वीकृत है, जिससे कि फल एवं सब्जियों की बर्बादी को कम किया जा सके। इस अवयव अन्तर्गत इकाई लागत 25.00 लाख रूपये का 50 प्रतिशत अधिकतम 12.50 लाख रूपये अनुदान दिया जायेगा।
    श्री पाण्डेय ने बताया कि केन्द्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत् पुराने कोल्ड स्टोरेजों के आधुनिकीकरण, भण्डारण क्षमता का विस्तार, कोल्ड चेन के माध्यम से फल एवं सब्जियों के परिवहन हेतु रीफर भान, फलों को पकाने हेतु राईपेनिंग चैम्बर की स्थापना पर 35 प्रतिशत का अनुदान का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त ताजे फलों एवं सब्जियों के पैकिंग हेतु ऑन फार्म पैक हाउस की स्थापना पर 50 प्रतिशत अधिकतम दो लाख रूपये अनुदान का प्रावधान है।
    उन्होंने कहा कि राज्य के सभी कोल्ड स्टोरेजों के प्रतिनिधि आज हमारे समक्ष उपस्थित हैं। राज्य के शीतगृह उद्यमी कृषि विभाग की योजनाओं के साथ जुड़ कर भण्डारण क्षमता को विस्तारित करेंगे एवं योजनान्तर्गत लाभान्वित होंगे। साथ ही, राज्य में फलों एवं सब्जियों के उचित रख-रखाव के अभाव में होने वाले नुकसान को कम कर राज्य को सुदृढ़ करने में सहायता प्रदान करेंगे।
    सचिव, कृषि विभाग ने कहा कि इस परिचर्चा में कोल्ड स्टोरेज के मालिकों की समस्याओं पर काफी गम्भीरतापूर्वक विचार किया गया, जिसका निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में इसके लिए एक नोडल पदाधिकारी बनाया जायेगा, जो श्रम संसाधन विभाग, उद्योग विभाग तथा ऊर्जा विभाग से समन्वय कर कोल्ड स्टोरेज के मालिकों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगा। उन्होंने विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों से कोल्ड स्टोरेज के मालिकों को लोन देने में सहयोग करने का अपील किया। इस परिचर्चा कार्यक्रम में निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, अपर सचिव शैलेन्द्र कुमार, निदेशक पी0पी0एम0 आभांशु सी0 जैन, मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह, संयुक्त निदेशक उद्यान राधारमण सहित अन्य पदाधिकारीगण सहित राज्य के लगभग 75 कोल्ड स्टोरेज के मालिक, विभिन्न बैंकों/कोल्ड स्टोरेज कंपनियों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेल बजट के चर्चा में पूरे लय में दिखे जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो
    Next Article जद(यू0) के प्रति जनता का झुकाव देखकर विचलित है विपक्ष: विजय कुमार चैधरी

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी ने किया पौधारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.