Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कलम के जादूगर और हिंदी साहित्य सम्राट प्रेमचंद जी की जयंती का आयोजन मालदा मंडल के साहिबगंज स्टेशन पर किया गया।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    कलम के जादूगर और हिंदी साहित्य सम्राट प्रेमचंद जी की जयंती का आयोजन मालदा मंडल के साहिबगंज स्टेशन पर किया गया।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पटना :हिंदी साहित्य सम्राट प्रेमचंद जी की जयंती का आयोजन मालदा मंडल के साहिबगंज स्टेशन पर किया गया । अपर मंडल रेल प्रबंधक शिवकुमार प्रसाद एवं राजभाषा अधिकारी बाल मुकुंद श्रीवास्तव एवं स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति साहेबगंज के अध्यक्ष और सहायक यांत्रिक इंजीनियर पवन कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से प्रेमचंद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में अपर मंडल रेल प्रबंधक ने प्रेमचंद को मिट्टी से जुड़ा हुआ साहित्यकार बताया। राजभाषा अधिकारी  ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। अध्यक्ष स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने प्रेमचंद की कहानियों को आज भी प्रासंगिक बताया और उन्होंने कहा कि प्रेमचंद की कहानी हमें जीवन से जोड़ती है।इस अवसर पर आमंत्रित वक्ताओं में साहेबगंज से पधारे श्री विजय कुमार भारती,पूर्व राजभाषा संयोजक व प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद,दानापुर रेल मंडल में कार्यरत मैथली के सुप्रशिद्ध कवि विनय कुमार झा ,विमल सुप्रसिद्ध कवियत्री सपना चंद्रा,अभय कुमार प्रमुख थे।
    आमंत्रित वक्ताओं ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व, उनकी कहानियों, उनकी लेखनी पर विस्तृत चर्चा की ।मंच का संचालन  वरिष्ठ अनुवाद विद्या सागर राम और कनिष्ठ अनुवादक इन्द्र ज्योति राय द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
    पर्यावरण दिवस 2024 के अवसर पर रेलकर्मियों के बच्चों के लिए आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों और हिंदी निबंध टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता 2024 के सफल प्रतिभागियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।अंत में अजय कुमार साव कनिष्ठ अनुवादक पूर्व रेलवे मालदा, द्वारा  इस अवसर पर उपस्थित अपर मंडल रेल प्रबंधक, राजभाषा अधिकारी और सभी आमंत्रित वक्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्को मिश्रा बागान के तरफ जल जमाव से बस्तीवासी परेशान‌ , करनदीप सिंह ने कहा पनप रहे डेंगू के मच्छर
    Next Article रेल बजट के चर्चा में पूरे लय में दिखे जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.