Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी की जाति पूछने में क्या गलत है: भाजपा
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल गांधी की जाति पूछने में क्या गलत है: भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल गांधी की जाति पूछने में क्या गलत है: भाजपा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस पर जाति विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जाति पूछने में क्या गलत है जब वह स्वयं ही सरकारी अधिकारियों, न्यायाधीशों और यहां तक कि पत्रकारों सहित अन्य लोगों की जातियों के बारे में पूछते रहते हैं।

     

     

    हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने स्पष्ट किया कि अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राहुल की जाति के बारे में नहीं पूछा था। पार्टी ने आश्चर्य जताया कि जब अन्य सदस्यों में से किसी ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी पर कोई आपत्ति नहीं उठाई तो विपक्ष के नेता ने आपत्ति क्यों जताई और इसे अपना अपमान क्यों बताया।

    केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए ठाकुर ने मंगलवार को कुछ टिप्पणियां की थीं जिन्हें सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है। चर्चा के दौरान गांधी की जाति के बारे में उनके उल्लेख के कारण निचले सदन में भारी हंगामा हुआ था।

    लोकसभा में बुधवार को उस समय हंगामा हुआ जब विपक्षी सदस्यों ने ठाकुर से गांधी पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की और जाति जनगणना की अपनी मांग पर अड़े रहे।

     

     

    भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि भारत में किसी की भी जाति पूछने वाले गांधी अपनी जाति के बारे में पूछे जाने पर इसे बुरा मानते हैं।

    पात्रा ने कहा, ‘‘पहले मैं स्पष्ट कर दूं कि अनुराग ठाकुर ने किसी का नाम नहीं लिया और किसी का नाम लिए बगैर कहा कि जिसकी जाति नहीं मालूम वह जाति के बारे में पूछ रहा है। तब (लोकसभा) के 542 सदस्यों में से केवल एक ने इसका विरोध किया और उनके समर्थन में सभी कांग्रेस सदस्य खड़े हो गए।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि उनका नाम नहीं लिया गया, लेकिन अगर उस व्यक्ति की जाति के बारे में पूछा जाए तो इसमें क्या गलत है, जो भारत में किसी की भी जाति पूछ सकता है।’’

    पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले भी न्यायाधीशों, सैनिकों, पत्रकारों की जाति के बारे में पूछा और लोकसभा में बजट पूर्व हलवा समारोह में भाग लेने वाले अधिकारियों की जाति पूछी।

    भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति को लेकर अनुचित टिप्पणी की थी और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की और अग्निवीर भर्ती योजना में जाति का मुद्दा लाकर सशस्त्र बलों में विभाजन पैदा करने की भी कोशिश की।

    उन्होंने कहा, ‘‘यह एक लोकतांत्रिक देश है और हर नागरिक को सवाल करने का अधिकार है।’’

     

     

     

    पात्रा ने कहा, ‘‘अगर आप सेना की जाति पर सवाल उठाते हैं और बजट पूर्व हलवा समारोह में शामिल हुए फोटो में दिखाई देने वाले अधिकारियों की जाति पर सवाल उठाने की धृष्टता करते हैं तो हमें आम नागरिक के तौर पर आपसे (राहुल गांधी) ‘कौन जात बा’ पूछने का पूरा अधिकार है।’’

    संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि गांधी की जाति पूछने में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि वह (राहुल) वही करते रहते हैं और जाति के आधार पर ‘देश को बांटने’ की कोशिश करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड सहित पुरे देश मे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलम्ब लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल
    Next Article राहुल ने लोकसभा में सरकार से वायनाड के लोगों की मदद का आग्रह किया

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.