Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड सहित पुरे देश मे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलम्ब लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखण्ड सहित पुरे देश मे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलम्ब लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखण्ड सहित पुरे देश मे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलम्ब लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखण्ड के न्यायालयों और न्यायालय परिसरो मे अधिवक्ताओ और मुवक्किलो के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना सुलभ हो

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को ई मेल भेजकर झारखंड सहित पुरे देश मे अधिवक्ता व्यवसाय के व्यापक हित मे अविलंब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने का आग्रह किया है। ताकी अधिवक्ता निर्भीकता के साथ अपने कानूनी दायित्व को पुरा कर सके।

     

     

    श्री शुक्ल ने श्री मेघवाल को लिखा है कि देश के कई राज्यो मे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू भी कराया गया है,झारखंड मे भी यह मामला राज्य सरकार के पास लम्बित है जिस पर राज्य सरकार को शीघ्र कदम उठाना चाहिए। झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल ने एक्ट का ड्राफ्ट भी राज्य सरकार को पुर्व मे ही सौप दिया है।

    श्री शुक्ल ने विधि और न्याय मंत्री को लिखा है कि आज झारखण्ड मे न्यायालय परिसर और न्यायालयो मे और भी आधारभूत संरचना बढाने की जरुरत है।इस भीषणतम गर्मी मे जिस प्रकार अधिवक्ता न्यायिक कार्यो मे शानदार और बेहतर योगदान दे रहे है यदि आधारभूत संरचना बेहतर होती तो उनमे और भी उत्साह रहता और दुगुने उत्साह से काम करते। आज भी झारखंड के कई पिछड़े जिलो मे अधिवक्ता इस भीषण गर्मी मे न्यायालय परिसर मे गर्मी मे बैठकर अपना काम निपटाते है। उनके अनुकूल बैठने तक की व्यवस्था नही है।

     

     

    श्री शुक्ल ने लिखा है राज्य सरकारे यदि अधिवक्ता कल्याण के लिए बजट मे प्रावधान बना देती तो अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं को और भी गति मिलती। लेकिन कुछ राज्य सरकारों ने तो प्रावधान बनाया, निधि का आवंटन भी किया । झारखंड मे भी लगातार झारखंड स्टेट बार कौंसिल द्वारा राज्य सरकार से बजट मे प्रावधान की मांग की जा रही है,राज्य सरकार ने पुर्व मे अधिवक्ता कल्याण मे सहयोग की घोषणा भी की है।

    श्री शुक्ल ने पत्र की प्रति झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को भी ई मेल से आज भेजा है और कहा है कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं की सरकारी घोषणा पुर्व मे राज्य सरकार ने की है उसे मूर्त रूप मिलना चाहिए इस सम्बंध मे जल्द ही मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कौंसिल का प्रतिनिधिमंडल मिलेंगा और स्मारित करायेंगा। श्री शुक्ल ने कहा है कि बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन श्री मनन कुमार मिश्र के नेतृत्व मे 7 सदस्यीय ड्राफ्ट समिति ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रारुप भारत सरकार को भी पुर्व मे ही सौपा है उसे लागू करा दिया जाय तो पूरे देश मे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो जायेंगा। बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया का प्रयास सराहनीय है।

     

     

     

    श्री शुक्ल ने विधि मंत्री को लिखा है कि नए युवा अधिवक्ता जब कानूनी व्यवसाय मे आते है तो इस व्यवसाय मे खड़े रहने के लिए प्रोत्साहन की जरुरत होती है केंद्र और राज्य सरकार को युवा अधिवक्ताओं को कम से कम 5 हजार रुपए प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि प्रत्येक नए युवा अधिवक्ताओं को 3 बर्ष तक देने पर निर्णय लेने की जरुरत है। कई राज्य सरकारो ने इसे लागू किया है झारखण्ड की राज्य सरकार को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।

    श्री शुक्ल ने श्री मेघवाल की सराहना करते हुए लिखा है की श्री मेघवाल अधिवक्ताओं की कठिनाईयों से अवगत है अपने कई अधिवक्ता संगठन के कार्यक्रमो मे, कई भाषणों मे श्री मेघवाल ने अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने मे सहयोग बात कही भी है। अधिवक्ताओ की सामुहिक बीमा के लिए बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया के माध्यम से अधिवक्ताओं का पुर्ण विवरण एकत्रित किया जा रहा है।

    श्री शुक्ल ने कहा है जल्द ही वे दिल्ली मे श्री मेघवाल से मिलकर अधिवक्ताओं की कठिनाईयों से अवगत करायेंगे ताकि इस समस्याओं का समाधान निकल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न परियोजनाओं हेतु भूमि उपलब्धता, भूमिविवाद, भू-समाधान पोर्टल एवं खनन टास्क फोर्स एवं सडक सुरक्षा संबंधित आहूत की गयी बैठक।
    Next Article राहुल गांधी की जाति पूछने में क्या गलत है: भाजपा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.