वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोग हुए घायल,जिसमे तीन को किया गया रेफर
लातेहार सदर थाना क्षेत्र के बरियातू जागीर गांव में मंगलवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि तीन लोगों को रिम्स रेफर कर दिया है।
घायलों में कुंदन प्रसाद, अभय यादव, राहुल सिंह,और सुशील सिंह लातेहार सदर अस्पताल में इलाज रत हैं।जबकि विकास कुमार को सदर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सभी बरियातू जागीर का रहने वाले हैं। यह घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है। घायल ने बताया कि हम लोग मंगलवारीय बाजार कर के घर जा रहे थे।
इसी दौरान बारिश शुरू हो गई गांव के पास बरगद के पेड़ के नीचे बचने खड़े हो गए।और वही पर दो व्यक्ति मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान वज्रपात हुई। सभी लोग पेड़ के नीचे गिर गए। मौके पर एंबुलेंस पहुंचकर सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टर कमलेश चंद्र ने इलाज कर घायल कुंदन, अभय, राहुल, को रिम्स रेफर कर दिया गया। जबकि, सुशील सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही डॉक्टर के मुताबिक कुंदन व अभय की हालत चिंताजनक है।