Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाढ़ जैसी संभावित आपदा से निपटने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में आहूत हुई बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बाढ़ जैसी संभावित आपदा से निपटने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में आहूत हुई बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाढ़ जैसी संभावित आपदा से निपटने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में आहूत हुई बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के जलभराव वाले संभावित इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरों से निपटने के सन्दर्भ में समीक्षा करते हुए जिला उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने चिन्हित पंचायत क्षेत्रों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में इंसिडेंट कमांड सेंटर स्थापित करने, हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक करने सहित नियमित अंतराल पर साफ सफाई, जरूरी दवाईयों का वितरण, राशन, पेयजल हेतु टैंकर, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने इमरजेंसी सेवा उपलब्ध कराने वाले विभागों को 24×7 अपने कर्मियों को अर्लट मोड मैं तैनाती करने एवं उनको आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं एवं सुविधाओं से संसाधनयुक्त करने का भी निर्देश दिया।

    बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सिविल सोसाइटी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, एनडीआरएफ के साथ-साथ पुलिस-प्रशासनिक टीम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया । डूब प्रभावित क्षेत्रों मे नियमित साफ-सफाई ब्लीचिंग, डीडीटी पाऊडर का छिडकाव करते हुए संक्रामक बीमारियों के संभावित खतरों से बचाव के सारे प्रयास शुरू करने का निर्देश दिया। आपदा की स्थिति में प्रभावित इलाकों में लोगों को त्वरित सूचना प्रेषण एवं अलर्ट जारी करने के लिए पारंपरिक माईकिंग अनाउंसमेंट सहित सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी प्रेषण की व्यवस्था करते के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया।

    यांत्रिकी विभागों को स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी का जलस्तर के सम्बंध में नियमित रूप से अपडेट करने सहित सरायकेला खरसावां अवस्थित चांडिल डैम व पड़ोसी राज्य उड़ीसा के मयूरभंज में अवस्थित डैम के अभियंताओं से बांधों से जल छोड़े जाने के सन्दर्भ में समन्वय स्थापित करने निर्देश दिया। साथ ही स्वर्णरेखा बराज के कचरा की साफ-साफाई के लिए समुचित कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एडीएम (एसओआर) श्री महेंद्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी, एनडीआरएफ के प्रतिनिधि, नगर निकायों के पदाधिकारी, एसडीएम धालभूम, बीडीओ, सीओ जमशेदपुर सदर, स्वर्णरेखा बहु उद्देशीय परियोजना के अभियंता, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत 1740 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ बांटी स्वच्छता बाल्टी
    Next Article हरकिशन साहब जी का जन्मदेहरा बड़ी धूमधाम से मनाया गया

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.