Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घुसपैठ से कोल्हान भी अछूता नहीं, मानगो एव कपाली इसका जीता जागता उदाहरण: संजीव कुमार सांसद प्रतिनिधि
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    घुसपैठ से कोल्हान भी अछूता नहीं, मानगो एव कपाली इसका जीता जागता उदाहरण: संजीव कुमार सांसद प्रतिनिधि

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घुसपैठ से कोल्हान भी अछूता नहीं, मानगो एव कपाली इसका जीता जागता उदाहरण: संजीव कुमार सांसद प्रतिनिधि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण वहां पर आदिवासियों की आबादी तीव्र गति से घट रही है। इस संबंध में गोड्डा के सांसद निशीकांत दूबे के द्वारा संसद में दिया गया वक्तव्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। सन 2000 से लेकर अद्यतन जनगणना में संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 36% से घटकर 26% हो जाना अत्यंत चिंता जनक है । सच तो यह है की बांग्लादेशी घुसपैठ सिर्फ संथाल परगना तक सीमित न होकर पूरा झारखंड इससे बुरी तरह प्रभावित है यह झारखंड के लिए खतरे की घंटी है। इस घुसपैठ से कोल्हान भी अछूता नहीं है । जमशेदपुर के मानगो एवं सरायकेला का कपाली क्षेत्र इसका जीता जागता उदाहरण है।
    इन घुसपैठियों के कारण बड़े पैमाने पर धर्मांतरण, आदिवासी महिलाओं से विवाह एवं आदिवासी/सरकारी भूमि पर धड़ल्ले से कब्जा किया जा रहा है। इतना ही नहीं इन घुसपैठियों के द्वारा अवैध रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ एवं सरकार के संसाधनों का दोहन किया जा रहा है। झारखंड का स्थानीय एवं राज्य प्रशासन इस मामले पर पूरी तरह मौन है। विशेष रूप से मानगो नगर निगम का क्षेत्र पूरी तरह से इसकी चपेट में है। यहाँ की डेमोग्राफी पूरी तरह बदल चुकी है। मैं मानगो नगर निगम और जिला प्रशासन से यह मांग करता हूं की अवैध रूप से बस रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों शिनाख्त की जाए एवं उन्हें वापस भेजा जाए। साथ ही साथ इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं संसाधनों का ये लाभ नहीं ले सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा : केरुकोचा की पुलिया पर चूना से लदा ट्रक पलटा
    Next Article अवैध खनन एवं परिचालन के विरुद्ध कार्य योजना निर्धारित कर आवश्यक करवाई सुनिश्चित करें पदाधिकारी: उपायुक्त

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.