Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा :हाथी के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा :हाथी के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गढ़वा :हाथी के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

    Iगढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के खूरी गांव के टोला नौकीडी में सुबह करीब चार बजे जंगली हाथी ने एक 65 वर्षीय महिला को पटक कर मार डाला है। जिससे वृद्ध महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है । वृद्ध महिला की पहचान खूरी गांव निवासी स्वर्गीय राम जी राम की पत्नी मानती कुंवर के रूप में की गई है ।

     

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपने खप्रैल घर में सोई हुई थी तभी सुबह करीब 4:00 बजे हाथी पहुंचकर घर को छतिग्रस्त कर रहा था इसी बीच महिला की नींद टूटी और वह अपनी जान बचाते हुए भागी लेकिन वह महिला हाथी की चपेट में आ गई और हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला है

     

     

    जिससे महिला की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही चिनीया प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार अपने वन विभाग के कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मौके पर चिनिया पुलिस भी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए गढवा भेज दिया है । मौके पर प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार के द्वारा वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर तत्काल मृतका के परिजनों को दाह संस्कार के लिए ₹10000 दिए गए, तथा उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के हिसाब से मृतका के परिजनों को विभाग के द्वारा ₹400000 दिए जाएंगे ।

     

     

    जंगली हाथी छत्तीसगढ़ के रास्ते से खुरी गांव में पहुंचा था, जिसे बंडा हाथी के रूप में पहचान की गई है । हाथी की संख्या एक है, महिला की मौत के बाद हाथी जंगल के प्लांटेशन को तोड़ते हुए जो लगभग 15 पिलर को भी तोड़ते हुए व पौधे को नष्ट करते हुए जंगल की ओर भाग गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोड्डा पुलिस की बड़ी कार्यवाही शराब से भरा कंटेनर जब्त
    Next Article बागबेड़ा : निचले इलाकों के घरों में नाले का पानी घुसने से स्थिति बद से बदतर

    Related Posts

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    June 5, 2026

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    June 5, 2026

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.