Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वन विभाग को बड़ी सफलता डीएफओ ने छापामारी कर ट्रेन से जब्त किया 3 कछुआ
    Breaking News झारखंड

    वन विभाग को बड़ी सफलता डीएफओ ने छापामारी कर ट्रेन से जब्त किया 3 कछुआ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वन विभाग को बड़ी सफलता डीएफओ ने छापामारी कर ट्रेन से जब्त किया 3 कछुआ

    आरपीएफ, नगर थाना व एसएम के सहयोग से मारा छापा

    साहिबगंज में मिला 21 किलो का कछुआ, बरहरवा में भी दो कछुआ बरामद

    साहिबगंज वन विभाग ने जलीय जीवों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना पर डीएफओ प्रबल गर्ग के नेतृत्व में आरपीएफ व नगर थाना पुलिस के सहयोग से शुक्रवार की देर शाम साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी डाउन 14004 आंनद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में छापामारी कर एक कछुआ बरामद किया है। कछुआ एक बैग में भरा हुआ था। ट्रेन की तलाशी के दौरान एक बोगी में संदिग्ध अवस्था में एक पिट्ठू बैग बरामद किया गया।

     

    बैग खोलने पर उसमें 21 किलो का कछुआ बरामद हुआ। इधर ट्रेन खुलने के बाद बरहरवा में भी तलाशी ली गई। जहां उसी तरह के 2 अलग-अलग पिट्ठू बैग से गमछे से लिपटा दो छोटा कछुआ बरामाद हुआ। डीएफओ प्रबल गर्ग ने बताया कि बिहार, भागलपुर वन विभाग से डाउन आंनद विहार एक्सप्रेस से कछुओं की तस्करी की सूचना मिली। भागलपुर में भी कुछ कछुए जब्त किए गए थे। सूचना के तुरंत बाद वन विभाग की पूरी टीम, आरपीएफ, नगर थाना व स्टेशन प्रबंधक के सहयोग ट्रेन में छापा मारा गया।

     

     

    इस दौरान साहिबगंज में 21 किलो का निलसोमिया गंजेटिक कछुआ जब्त किया गया। जबकि उक्त ट्रेन से ही बरहरवा में भी दो कछुआ बरामद हुआ है। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापामारी में डीएफओ के अलावे वन विभाग के वन परिसर पदाधिकारी राणा रणजीत चौधरी, वन रक्षी अंकित झा,

     

     

    वन प्रहरी अभिषेक आनंद, जेडएसआई ऑइंड्रिला पॉल, रेस्क्यूर जितेंद्र हजारे, स्टेशन मास्टर राजहंस पाठक, आरपीएफ इंस्पेक्टर क्रिस्टोफर किस्कू, एमसी यादव, आरके तिवारी, नगर थाना इंस्पेक्टर अमित गुप्ता, एसआई प्रादीप कुमार महतो, प्रवीण प्रभाकर, मुरली मनोहर सिंह, एएसआई अजय कुमार, बरहरवा वन रक्षी पप्पू यादव, प्रेम कुमार, राजेश टूडू मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासियों के धर्मांतरण को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने क्या किया है, जवाब दाखिल करें : हाई कोर्ट
    Next Article हेरहंज में टीएसपीसी उग्रवादियों का तांडव,दो हाइवा को किया आग के हवाले

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.