Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया, भारत से होगा फाइनल मुकाबला
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया, भारत से होगा फाइनल मुकाबला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया, भारत से होगा फाइनल मुकाबला
    नई दिल्ली. महिला एशिया कप 2024 में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया है. अब 28 जुलाई को भारत और श्रीलंका की महिला टीम का फाइनल मैच होगा. दूसरे सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते हुए यह टारगेट हासिल कर लिया.

     

     

    पाकिस्तान महिला टीम की ओर से लगभग सभी बल्लेबाजों ने कुछ ना कुछ योगदान दिया, लेकिन एक भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं लगा सकी थीं. विकेटकीपर मुनीबा अली ने सर्वाधिक 37 रन बनाए थे. इसके अलावा कप्तान निदा डार ने 17 गेंदों पर 23 और फातिमा सना ने भी 17 गेंदों पर 23 रनों की नाबाद पारी खेली. श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी और कविशा दिलहार ने 2-2 विकेट लिए थे. 141 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खास नहीं रही और टीम की ओपनर विशमी गुणरत्ने बगैर खाता खोले आउट हो गईं.

     

     

     

    श्रीलंका के मध्यक्रम की लड़खड़ाहट के बावजूद यह टीम टारगेट चेज करने में सफल रही, क्योंकि टीम की दूसरी ओपनर और कप्तान चमारी अथापट्टू ने 48 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली. विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी ने भी 22 गेंदों पर नाबाद 24 रनों का योगदान दिया.

     

     

    पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल ने चार ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए। निदा डार, ओमैमा सोहेल ने भी 1-1 विकेट लिया. इससे पहले 26 जुलाई को दिन में हुए पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा दिया था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेरिस ओलंपिक का शानदार आगाज, सीन नदी के किनारे हुई ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी
    Next Article कुपवाड़ा: आतंकियों के साथ मुठभेड़, सेना के 3 जवान घायल, एक आतंकी ढेर

    Related Posts

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    June 5, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों की कटाई से भड़के ग्रामीण, साउथ वेस्ट माइनिंग कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.