Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुरदा कॉपर माइंस को मिला एनवायरनमेंटल क्लियरन्स
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड

    सुरदा कॉपर माइंस को मिला एनवायरनमेंटल क्लियरन्स

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सांसद विद्युत महतो का प्रयास रंग लाया

    घटशीला l संवाददाता
    सांसद विद्युतवरण महतो के प्रयास से भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एचसीएल-आईसीसी की सुरदा माइंस के एनवायरमेंट क्लियरेंस को मंजूरी प्रदान कर दिया है। वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को एनवायरमेंट क्लियरेंस की फ़ाइल को स्वीकृति प्रदान कर दिया। उम्मीद है कि कुछ दिनों के भीतर यह अपलोड हो जाएगा। सुरदा माइंस के फॉरेस्ट क्लियरेंस स्टेज-वन को पहले ही मंत्रालय की हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में सुरदा माइंस के दोबारा चालू होने का मार्ग ही क्लियर हो गया है। जाहिर है कि इससे कंपनी प्रबंधन के साथ ही ताम्रकर्मियों ने राहत की सांस ली है।
    मालूम हो कि गुरुवार की सुबह ही सांसद विद्युतवरण महतो ने केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और विभागीय सचिव लीना नंदन से दिल्ली में मुलाकात कर एचसीएल-आईसीसी की सुरदा माइंस को एनवायरमेंट क्लियरेंस (ईसी) प्रदान करने की मांग किया था। उन्होंने कहा था कि मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र स्थित एचसीएल-आईसीसी की सुरदा माइंस बीते चार वर्षों से तकनीकी कारणों से बंद है। माइंस बंद होने से बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के मजदूर बेरोजगार हो गए है। उन्होंने कहा कि सुरदा माइंस के 388.52 हेक्टेयर जमीन में से ही 65.52 हेक्टेयर जमीन के फॉरेस्ट क्लियरेंस स्टेज-वन को हाल ही में मंत्रालय के द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है जिससे सुरदा माइंस में पुनः प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद जगी है। सांसद ने विभागीय मंत्री और सचिव से सुरदा माइंस को दोबारा संचालित करने हेतु फॉरेस्ट क्लियरेंस के साथ एनवायरमेंट क्लियरेंस को भी आवश्यक बताते हुए कहा था कि यह फिलहाल प्रक्रियाधीन है जिसे जल्द कंप्लीट करना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि सुरदा माइंस में दोबारा प्रोडक्शन के शुरू होने से मुसाबनी कन्संट्रेटर प्लांट भी संचालित हो सकेगा। ऐसे में हजारों मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकेंगे जिसका सकारात्मक परिणाम कम्पनी की वित्तीय स्थिति पर देखने कोे मिल सकेगा। सांसद ने केंद्रीय मंत्री और सचिव से मांग किया था कि जनहित में रोजगार के अवसर पैदा करने एवं क्षेत्र की खुशहाली को ध्यान में रखते हुए यथाशीघ्र एचसीएल-आईसीसी की सुरदा माइंस के एनवायरमेंट क्लियरेंस को मंजूरी प्रदान किया जाएं। सांसद विद्युतवरण महतो के आग्रह पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने देर शाम सुरदा माइंस के एनवायरमेंट क्लियरेंस को स्वीकृति प्रदान कर दिया है जिससे माइंस के जल्द चालू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव ने बताया कि सांसद के लगातार प्रयास का ही नतीजा है कि केंद्रीय मंत्री ने फ़ाइल को इतनी जल्दी मंजूरी प्रदान किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के शिक्षको के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की कठोर निंदा की और तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की
    Next Article 14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति, बैठक में शामिल हुई पूर्व सांसद गीता कोड़ा, कहा- हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और बढ़ते अपराध पर मातृशक्ति को भरनी होगी हुंकार, सरकार को महिलाओं के हितों की कोई चिंता नही।

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.