Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर के 91 साहित्यकारों को सुभद्रा कुमारी चौहान साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नगर के 91 साहित्यकारों को सुभद्रा कुमारी चौहान साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘नगर के 91 साहित्यकारों को सुभद्रा कुमारी चौहान साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन’ द्वारा ‘ तुलसी जयंती समारोह ‘ के अन्तर्गत संस्थान के मानस मण्डपम (ऊपरी तल) में ‘ काव्य कलश सह साहित्यकार सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिनमें साहित्य समिति के सदस्यों सहित नगर के कुल 91 साहित्यकारों को साहित्य के प्रति सेवा, समर्पण एवं संस्थान के कार्यक्रमों में उपस्थिति के लिए “सुभद्रा कुमारी चौहान साहित्यकार सम्मान” प्रदान किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में श्री अजय कुमार सिंह (डिप्टी कमिश्नर, इन्कम टैक्स) उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका ने की । जबकि मंच पर न्यासी श्री मुरलीधर केडिया, उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद, मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी , कोषाध्यक्ष श्री बिमल जालान, कार्यकारिणी के श्री प्रसन्न वदन मेहता एवं साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅ० रागिनी भूषण मंचासीन रहे ।
    कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवल एवं माँ सरस्वती के तस्वीर पर पुष्पार्पण के बाद डाॅ० रागिनी भूषण के सुमधुर सरस्वती वंदना हुई ।
    इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के उपाध्यक्ष श्री रामनन्दन प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष श्री विमल जालान द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा ने किया ।
    मौके पर २० रचनाकारों ने अपनी काव्य रचनाओं का पाठ किया, जिनमें सर्वश्री / श्रीमती माधवी उपाध्याय, अजय प्रजापति, सविता सिंह मीरा, हरिहर राय चौहान, विनय कुमार श्रीवास्तव ‘फूलन’, प्रसन्न वदन मेहता, डाॅ०त्रिपुरा झा, मनीष सिंह वंदन, जितेश तिवारी, शेषनाथ शरद तथा रीना सिन्हा सलोनी प्रमुख रहे ।
    तत्पश्चात् उपस्थित साहित्यकारों को मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार सिंह द्वारा ” सुभद्रा कुमारी चौहान साहित्यकार सम्मान ” जिसके अन्तर्गत पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।
    कार्यक्रम के अंत में कारगिल युद्ध के वर्षगांठ पर बलिदानियों के प्रति दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी के साथ क्राइम मीटिंग दिए कई दिशा निर्देश
    Next Article उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने की पत्रकार को मदद

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.