Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा के रंकणी मंदिर में पुजा अर्चना कर 1100 शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज होगा रवाना
    Breaking News झारखंड

    कदमा के रंकणी मंदिर में पुजा अर्चना कर 1100 शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज होगा रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा के रंकणी मंदिर में पुजा अर्चना कर 1100 शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज होगा रवाना
    जमशेदपुर के 1100 फूलों को एक धागे में पिरोकर बाबा बैधनाथ को करूंगा अर्पण – विकास सिंह ।
    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित 1100 लोगों की निःशुल्क यात्रा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है कदमा के तरुण संघ में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा कि इस वर्ष 28 जुलाई दिन रविवार को कदमा स्थित रंकणी मंदिर के समीप कुल 1100 कांवरिया एकत्रित होकर मां रंकणी की पूजा अर्चना कर 18 कोच बस एवं छोटी गाड़ी के साथ सुल्तानगंज रवाना होंगे । विकास सिंह ने बताया कि रास्ते में बंगाल के पुरुलिया में जैन धर्मशाला में रात्रि के समय सभी रात्रि का भोजन करके सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे । सोमवार के दिन प्रातः बेला सभी कावंरिया सुल्तानगंज स्थित उत्तर वाहिनी गंगा का जल भरकर पैदल बाबा नगरी के लिए प्रस्थान करेंगे । फोटो युक्त पहचान पत्र से लोगों को सारे स्थानों में प्रवेश मिलेगा । सभी कांवरियों को पहचान पत्र का वितरण किया गया । महिलाएं नीली टोपी और पुरुषों का पहचान पीली गंजी से होगा । विकास सिंह ने कहा की जमशेदपुर से अनेकों लोगों ने कांवर यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई थी लेकिन संसाधन कम होने के कारण मात्र 1100 लोगों का ही पंजीयन किया गया है । विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर से 1100 कांवरिया के रूप में फूलों को एक धागा में पिरोकर बाबा बैधनाथ को अर्पण करने का कार्य करेंगे । आज के बैठक में मुख्य रूप से विकास सिंह ,अरविंद महतो, रवि शंकर सिंह,संजय सिंह, किशोर वर्मा ,के पी सिंह, सुभाष सिंह ,सीमा जसवाल, जगदीश तिवारी, अजय लोहार, राम सिंह, शाहिद सैकड़ो कांवरिया उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर बैठक की गई

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.