Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग राज गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई की टीम, पूर्व मालिक राजकुमार सिंह को किया गिरफ्तार
    Breaking News झारखंड

    हजारीबाग राज गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई की टीम, पूर्व मालिक राजकुमार सिंह को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हजारीबाग राज गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई की टीम, पूर्व मालिक राजकुमार सिंह को किया गिरफ्तार

    हजारीबाग का राज गेस्ट हाउस इन दिनों चर्चा में है बता दे की नीट पेपर लीक मामले के तार अब राज गेस्ट हाउस से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं । सूत्र बताते हैं कि यही वह गेस्ट हाउस था जहां पर पेपर सॉल्वर गैंग रुका था और यही से नीट के लीक क्वेश्चन पेपर को सॉल्व कर विद्यार्थियों के पास फॉरवर्ड किया गया था ।

     

    सीबीआई की 15 सदस्य टीम आज हजारीबाग के रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस पहुंची है कुछ दिन पूर्व इसके मालिक राजकुमार सिंह को सीबीआई की टीम गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई थी जहां उनसे पूछताछ करने के बाद टीम वापस हजारीबाग आकर राज गेस्ट हाउस को सील कर दी थी । आज फिर 15 सदस्य टीम हजारीबाग पहुंचकर सील तोड़कर राज गेस्ट हाउस के अंदर घुसी है और जांच अभियान को अंजाम दे रही है । राज गेस्ट हाउस के कस्टमर रजिस्टर को खंगाला जा रहा है, सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है ताकि पता चल सके कि सॉल्वर गैंग के कितने लोग इस गेस्ट हाउस में रुके थे ।

     

     

    बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने खुलासा किया था कि हजारीबाग से ही पेपर लीक ओएसिस स्कूल से किया गया है जिसमें पंकज कुमार का भी नाम सामने आया था जिसने ट्रंक में से क्वेश्चन पेपर से फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजा था इसी कड़ी को सीबीआई की टीम राज गेस्ट हाउस से जोड़ते दिखाई दे रही है । बताया जाता है कि राज गेस्ट हाउस के मालिक राजकुमार सिंह ने पंकज कुमार की मदद की थी इसके बाद ही छात्रों के पास सॉल्वड नीत क्वेश्चन पेपर पहुंचे थे ।

     

     

    इस पूरे मामले में हजारीबाग से अब तक चार गिरफ्तारया हो चुकी है जिसमें ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम, एक स्थानीय पत्रकार जमालुद्दीन और राज गेस्ट हाउस के मालिक राजकुमार सिंह शामिल है । सभी से इस पूरे मामले में सीबीआई की टीम गहराई से पूछताछ कर रही है ताकि सभी के कड़ी को जोड़कर एक अंत तक सीबीआई की टीम पहुंचे और मामले का खुलासा हो कि आखिर इस पेपर लीक मामले में कौन-कौन लोग शामिल थे और कहां से यह पेपरलीक हुई

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआयोग ने झारखंड की मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की, सोशल मीडिया पर ‘नाम जांचों’ अभियान शुरू
    Next Article जम्मू कश्मीर में सैल्यूट तिरंगा द्वारा होने वाले तिरंगा यात्रा के लिए गृह राज्यमंत्री से मिले : राजेश झा

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.