Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आयोग ने झारखंड की मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की, सोशल मीडिया पर ‘नाम जांचों’ अभियान शुरू
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    आयोग ने झारखंड की मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की, सोशल मीडिया पर ‘नाम जांचों’ अभियान शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आयोग ने झारखंड की मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की, सोशल मीडिया पर ‘नाम जांचों’ अभियान शुरू

    रांची, 25 जुलाई (भाषा) निर्वाचन आयोग ने झारखंड की मसौदा मतदाता सूची बृहस्पतिवार को प्रकाशित की। द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत इसे प्रकाशित किया गया है। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर सोशल मीडिया पर ‘नाम जांचो’ अभियान भी शुरू किया गया है जिसका मकसद मतदाताओं को मसौदा सूची में अपना नाम जांचने के लिए प्रोत्साहित करना है।

     

     

    झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मसौदा सूची राज्य के सभी मतदेय स्थलों पर प्रदर्शित की गई है जहां मतदाता अपने नाम और अन्य विवरण देख सकते हैं।

    झारखंड में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 24 जुलाई को संपन्न हुआ। इसकी शुरुआत 25 जून को हुई थी।

    कुमार ने मतदाताओं से अपने नाम और अन्य विवरण की जांच करने और कोई भी विसंगति मिलने पर तत्काल अपने संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) को सूचित करने की अपील की है।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि मतदाता अपने नाम की जांच ‘वोटर हेल्पलाइन ऐप’ या मतदाता सेवा पोर्टल जैसे चुनाव आयोग के आनलाइन माध्यमों या अपने मोबाइल फोन से एसएमएस के माध्यम से भी कर सकते हैं।

    मतदाता सूची में विसंगति में सुधार के लिए दावें और आपत्तियां नौ अगस्त तक प्रस्तुत कर सकेंगे। मतदाता सूची 20 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि नाम जांच के बारे में आम मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर नाम जांचो अभियान भी चलाया गया।

    झारखंड में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेल में केजरीवाल की बिगड़ती सेहत को लेकर 30 जुलाई को ‘इंडिया’ की रैली : आप
    Next Article हजारीबाग राज गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई की टीम, पूर्व मालिक राजकुमार सिंह को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    May 30, 2026

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाथरा एवं बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    मासिक लोक अदालत में 97 मामलों का निपटारा, 6.58 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति

    मझगांव में भालू का हमला, शौच के लिए गए युवक को किया घायल

    अस्सी घाट पर ‘घाट-संध्या’ में गम्हरिया के तरित सरकार की कथक प्रस्तुति ने बांधा समां

    कांड्रा के बुरुडीह में पुलिस ने दो अवैध शराब भट्ठी किया ध्वस्त

    गम्हरिया प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.