Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों के बीच बीजों का समय से करें वितरण, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी: उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    किसानों के बीच बीजों का समय से करें वितरण, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी: उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किसानों के बीच बीजों का समय से करें वितरण, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी: उपायुक्त

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।आहूत बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण, समाज कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत, राजस्व, स्वास्थ्य शिक्षा एवं वन सहित अन्य विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों का समीक्षा किया गया।समीक्षा के दौरान उन्होंने विभागवार संचालित योजनाओं/कार्यों के क्रियान्वयन एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा जो भी योजनाएं चल रही है, उसमें अपेक्षित प्रगति लाएं, समाज के अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्तियों को योजना का लाभ प्रदान करें। कार्यालय में आने वाले लाभुकों को अनावश्यक रूप से परेशान न करें, छोटी छोटी समस्या के कारण उन्हें दौड़ाएं नहीं, बल्कि उनकी समस्या को हल कर उन्हें लाभ दें।
    उन्होंने विभागवार राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अलावा उन्होंने वन प्रमंडल पदाधिकारी को जिले के विभिन्न स्थानों में अधिक से अधिक पौधारोपण करने का निर्देश दिया, साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों के परिसर एवं अगल बगल में आवश्यकतानुसार पौधा लगाने हेतु निर्देश दिया।वहीं उन्होंने कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अधिक से अधिक युवाओं को योजना के लाभ से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। इसमें अगर कोताही बरती गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी, साथ ही जितनी भी योजनाएं संचालित हैं, उसे जल्द से जल्द पूर्ण करें। इसके अलावा वनाधिकार पट्टा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन वनाधिकार पट्टा दिया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने प्रत्येक प्रखंड से 15-15 लाभुकों को वनाधिकार पट्टा देने हेतु आपसी समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत जल्द से जल्द साइकिल वितरण करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें। वहीं जोहारथान, कब्रिस्तान घेराबंदी आदि कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कल्याण विभाग के द्वारा संचालित सभी छात्रावासों में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। छात्र छात्राओं को आवासन में किसी भी प्रकार का समस्या न हो, इसे सुनिश्चित करें।उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम, कूप संवर्धन, मनरेगा, जेएसएलपीएस, अबुआ आवास, पीएम आवास आदि के अद्यतन प्रगति की जानकारी ली एवं योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाते हुए अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया।पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पशुधन योजना में दिए गए लक्ष्य के अनुसार लाभुकों को लक्ष्य के अनुसार लाभ देने का निदेश दिया। वहीं मत्स्य विभाग की समीक्षा के क्रम में वेद व्यास आवास योजना के तहत मत्स्य पालकों के आवास निर्माण की जानकारी ली।वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने विद्यालयों में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन की स्थिति सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।इसके अलावा कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने किसानों के बीच बीजों का ससमय वितरण करने का निर्देश दिया, कहा कि शत प्रतिशत बीजों का वितरण सुनिश्चित करेंगे, इसके अलावा कृषि संबंधित अन्य बिंदुओं कृषक पाठशाला आदि के तहत किए जा रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।इसके अलावा उन्होंने अन्य सभी विभागों की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय के साथ अपेक्षित प्रगति लाने एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने का निदेश दिया।इस मौके पर‌ वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्ति बाला लकड़ा,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleद टाटा इंटरप्राइजेज की अनुषंगी इकाई ” द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ” के बीच ताज होटल निर्माण हेतू एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर
    Next Article नाम जांचों के सफल आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.