Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को Olympic Order Award
    Headlines

    भारत के निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को Olympic Order Award

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारत के निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को Olympic Order Award
    नई दिल्ली. भारत के स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को Olympic Order Award से नवाजा जाएगा. 10 अगस्त को पेरिस में अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की जाएगी. इस सेरेमनी में हिंदुस्तान के अभिनव बिंद्रा को सम्मानित किया जाएगा. 41 साल बाद यह पुरस्कार किसी भारतीय को मिलने जा रहा है. इससे पहले भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ओलंपिक ऑर्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

     

     

    इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाच ने पत्र लिखकर अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड मिलने की जानकारी दी. उन्होंने पत्र में लिखा कि IOC एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने तय किया है कि आपको ओलिंपिक मूवमेंट की सराहनीय सेवा के लिए ओलिंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया जाएगा.

     

     

     

    अभिनव ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड पाने वाले दूसरे भारतीय होंगे. उनसे पहले 1983 में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इस सम्मान से नवाजा गया था. अब तक 116 लोगों को ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. इनमें से एक भारतीय भी शामिल हैं लेकिन अब इसमें अभिनव बिंद्रा का भी नाम जुड़ जाएगा. इस सम्मान की शुरुआत साल 1975 में की गई थी.

     

     

     

    अभिनव बिंद्रा बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं. उन्होंने यह कारनामा 2008 में किया था. उन्होंने देश को बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाया था. उनके बाद साल 2021 इंडिविजुअल गोल्ड मेडल नीरज चोपड़ा ने जीता था. नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीता था.

     

     

    अभिनव बिंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत 1997 से की थी. उन्होंने 2016 तक निशानेबाजी की. उनके बड़े अचीवमेंट की बात करें तो 2008 बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड, 2006 के क्रोएशिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल मेडल प्राप्त किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविक्रम भट्ट और महेश भट्ट की हॉन्टेड फिल्म ब्लडी इश्क की रिलीज टेड आई सामने
    Next Article रुड़की में कांवड़ियों का जोरदार हंगामा, वाहनों में की तोड़फोड़

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.