Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वार्षिक बजट केन्द्र सरकार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला :सरयू राय 
    Breaking News Business Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    वार्षिक बजट केन्द्र सरकार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला :सरयू राय 

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 23, 2024Updated:July 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वार्षिक बजट केन्द्र सरकार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला :सरयू राय

    वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज लोकसभा में 2024-25 का वार्षिक बजट केन्द्र सरकार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला तथा देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक प्रतिस्पर्धा टिकाऊ बनाने वाला है। बजट से भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। आयकर स्लैब में सहूलियत देने का केन्द्र सरकार का प्रयास सराहनीय है। इससे मध्यम वर्ग को लाभ पहूँचेगा।

    दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने तथा जीएसटी में सुधार करने की आम जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पायी है। केपिटल गेन पर टैक्स में वृद्धि से भी मध्यम वर्ग को नुकसान होगा। खुदरा कीमतों की वृद्धि की प्रवृति से भी आम जनता के पैकेट से रोजाना दो-चार-दस रूपये खींचकर बाजार में जायेगा। उम्मीद है कि बजट पर लोकसभा में बहस के दौरान भारत सरकार इसका ध्यान रखेगी कि मध्यम एवं निम्न मध्यम वर्ग को बचत हो और अर्थव्यवस्था में सुधार का लाभ केवल संगठित वर्गों तक ही समित नहीं रहे बल्कि समाज के असंगठित समूहों को लाभ दिया जा सके।

    इस बजट से रोजगार सृजन की अपेक्षा की जा सकती है परन्तु रोजगार सृजन से अल्प वेतनभोगी कर्मियों यथा आउटसोर्सिंग, ठेका मजदूर, नागरियों को लाभ पहूँचे इसका प्रयास केन्द्र सरकार को करना चाहिये। जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में बड़े उद्योग में अस्थाई कर्मियों की जगह भी आउटसोर्सिंग और ठेका कर्मियों की बहाली हो रही है। असंगठित मजदूर समूहों के श्रमबल का शोषण संगठित और बड़े उद्योग नहीं करे इसकी गारंटी भी बजट में सुधार करने देती है तो यह बजट लोक कल्याणकारी होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजट में सभी तबकों के समग्र विकास का संकल्प : चिंटू सिंह
    Next Article बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों के समग्र विकास पर केंद्रित: राकेश सिंह

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.