Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकास की नयी ऊंचाई पर ले जाने वाला बजट, समाज के हर वर्ग को शक्ति देगा: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    विकास की नयी ऊंचाई पर ले जाने वाला बजट, समाज के हर वर्ग को शक्ति देगा: प्रधानमंत्री मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विकास की नयी ऊंचाई पर ले जाने वाला बजट, समाज के हर वर्ग को शक्ति देगा: प्रधानमंत्री मोदी

    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए 2024-25 के बजट को ‘विकास की नयी ऊंचाई’ पर ले जाने वाला महत्वपूर्ण बजट करार दिया और कहा कि यह समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है।

    उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ‘उत्प्रेरक’ का काम करेगा और विकसित भारत की नींव भी रखेगा।

    वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को इस बजट के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह बजट देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है।’’

     

     

    मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और इससे नया मध्यम वर्ग बना है, यह उनके सशक्तीकरण की निरंतरता का भी बजट है।

    उन्होंने कहा, ‘‘यह नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से शिक्षा और स्किल (कौशल) को नयी गति मिलेगी। यह मध्यम वर्ग को नयी ताकत देने वाला बजट है। यह जनजातीय समाज, दलित, पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजनाओं के साथ आया है।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और इससे छोटे व्यापारियों व लघु उद्योगों को प्रगति का नया रास्ता मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि इसमें विनिर्माण और अवसंरचना विकास पर भी बल दिया गया है जिससे आर्थिक विकास को नयी गति मिलेगी और निरंतरता मिलेगी।

     

     

    रोजगार और स्वरोजगार के ‘अभूतपूर्व’ अवसर को अपनी सरकार की पहचान करार देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का बजट इसे और सुदृढ़ करता है।

    रोजगार संबंधी बजट घोषणाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश में करोड़ों नए रोजगार बनेंगे और जीवन में पहली नौकरी पाने वाले युवा की पहली तनख्वाह सरकार देगी।

    उन्होंने कहा, ‘‘कौशल विकास और उच्च शिक्षा के लिए मदद हो या फिर एक करोड़ नौजवानों को इंटेंसिव (प्रोत्साहन) की योजनाएं, इससे गांव के गरीब युवाओं को देश की शीर्ष कंपनियों में काम करने का अवसर मिलेगा, उनके सामने संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। हमें हर शहर, हर गांव में घर-घर उद्यमी बनाना है।’’

     

     

    बिना गारंटी मुद्रा लोन की सीमा को 10 लाख से बढ़कर 20 लाख रुपए बढ़ाए जाने का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इससे छोटे कारोबारियों विशेष रूप से महिलाओं, दलित, पिछड़़े, आदिवासी परिवारों में स्वरोजगार को बल मिलेगा।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम सब लोग मिलकर भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाएंगे।’’

    उन्होंने कहा कि बजट में भारत के रक्षा क्षेत्र को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए अनेक प्रावधान हैं और इसमें पर्यटन क्षेत्र पर भी ध्यान दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजट में मध्यम वर्गीय करदाताओं को राहत और अंत्योदय की पावन भावना एवं विकास की असीम संभावना समाहित है : दिनेश कुमार
    Next Article सीतारमण का लगातार सात बार बजट पेश करना भारत में महिला सशक्तीकरण की मिसाल : धनखड़

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 14, 2026

    गुड्स शेड ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया 20वां स्थापना दिवस, एकजुटता की मिसाल

    July 14, 2026

    चीन की चुनौती और बदलता एशियाई सुरक्षा संतुलन: ब्रह्मोस निर्यात से नया सामरिक समीकरण

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजमगढ़ में संपन्न हुई भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्यकारों ने सुनाई रचनाएं

    गुड्स शेड ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया 20वां स्थापना दिवस, एकजुटता की मिसाल

    चीन की चुनौती और बदलता एशियाई सुरक्षा संतुलन: ब्रह्मोस निर्यात से नया सामरिक समीकरण

    नालासोपारा के रीगल स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं मुक्त

    क्या मानसून की पहली बारिश ही बहा देगी विकसित भारत का सपना? जानिए जमीनी हकीकत

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.