Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवारी को सूर्य मंदिर के शिवालय में पूजा करने उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवारी को सूर्य मंदिर के शिवालय में पूजा करने उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवारी को सूर्य मंदिर के शिवालय में पूजा करने उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा सूर्य मंदिर शिवालय में पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवारी को पूजा करने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के तमाम सदस्यगण श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर दिखे। वहीं, संध्याकाल में मंदिर परिसर के आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में सूर्य मंदिर समिति के द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप की विधिवत पूजन एवं महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। द्वादश ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव के श्री सोमनाथ, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, घृष्णेश्वर, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, बैद्यनाथ, रामेश्वरम और मल्लिकार्जुन के स्वरूप को भक्तिमय माहौल के बीच बहुत ही आकर्षक एवं भव्य रूप से दर्शाया गया है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सपरिवार द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर तस्वीर ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर समिति पूरे वर्ष भर विभिन्न धार्मिक, समाजिक एवं रचनात्मक कार्यों के जरिये संस्कृति संरक्षण एवं विश्व कल्याण हेतु कार्य करती है। इसी कड़ी में, आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप की स्थापना की गई है। जो पूरे सावन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए शंख मैदान में विद्यमान रहेंगे। उन्होंने बताया कि तीसरी सोमवारी के दिन सामूहिक जलाभिषेक यात्रा की तैयारी भी पूरे जोर-शोर से चल रही है। यात्रा की सफलता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही है।

    इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सावन महोत्सव के संयोजक रामबाबू तिवारी, सह संयोजक राकेश सिंह, द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रभारी अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, कल्याणी शरण, गुंजन यादव, खेमलाल चौधरी, पवन अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, प्रेम झा, तजिंदर सिंह जॉनी, बोलटू सरकार, अमित अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, विकास शर्मा, रॉकी सिंह, सतीश सिंह, अमित मिश्रा, संजय, बंटी सिंह, उमेश गिरी, आकाश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्‍तों की भीड़
    Next Article जादूगोड़ा का श्री श्री सार्वजनिक प्राचीन सिदेश्वर धाम शिव मंदिर में हजारों लोगों ने किया जलाभिषेक, बहड़ागोड़ा से लेकर जमशेदपुर से पहुंचे भक्त

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.