Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला एसडीपीओ मनोज महतो पहूंचे सुदुरवर्ती गांव बिक्रमपुर, लोगों को शिक्षा के लिए किया जागरूक
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची

    नाला एसडीपीओ मनोज महतो पहूंचे सुदुरवर्ती गांव बिक्रमपुर, लोगों को शिक्षा के लिए किया जागरूक

    Nijam KhanBy Nijam KhanJuly 22, 2024Updated:July 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला एसडीपीओ मनोज महतो पहूंचे सुदुरवर्ती गांव बिक्रमपुर, लोगों को शिक्षा के लिए किया जागरूक

    शिक्षा मनुष्य के लिए वह खुराक है जो जितना पियेगा उतना दहाड़ेगा : एसडीपीओ मनोज महतो

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज महतो बागडेहरी थाना अंतर्गत बिक्रमपुर गांव पहुंचे।गांव पहूंचकर सबसे पहले लोगों से यह पूछा कि किनके बच्चे कौन से कक्षा में पढ़ते हैं। लोगों ने अपने -अपने स्कूली बच्चों के बारे में बताया।इसके साथ-साथ युवाओं से पूछा कि क्या आप लोग किसी प्रकार के कंपीटिशन के लिए पढ़ाई करते हैं?इसके साथ-साथ लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने बच्चों को जरूर पढ़ायें।पढ़ाई एक मनुष्य के लिए वह खुराक है जिसको जो जितना पियेगा उतना दहाड़ेगा।कहा पढ़ाई वह माध्यम है जिसके बगैर मनुष्य आंख रहते अंधा,कान रहते बहरा, मुंह रहते गुंगा समान है।कहा पहले के तुलना में अब तो सरकारी विद्यालय में इतना अति उत्तम व्यवस्था है कि अब बच्चों को बैठने के लिए बैंच-डेस्क,भोजन के लिए मध्याह्न भोजन,पढ़ने के लिए किताबें,लिखने के लिए कलम-कॉपी दिया जाता है। स्कूल जाने के लिए साइकिल तक दिया जाता है।ऐसे में अपने बच्चों को पठन-पाठन से दूर रखना खुद के पैर में खुद से कुल्हाड़ी मारना बराबर है।इसलिए एक मुश्त खाना कम खायिये लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ायिये।वहीं यह भी कहा अपने बच्चों के लिए अच्छा संस्कार भी जरूरी है।कहा हर हाल में बूरी आदतों से दूर रहना है। अच्छी सोच अच्छा विचार लेकर चलना है। मौके पर बागडेहरी थाना प्रभारी राम पुकार शर्मा भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के बिक्रमपुर का सरफिरा युवक नाबालिग बच्ची का बीच सड़क पर पकड़ा हाथ,किया छेड़खानी
    Next Article कल देर शाम आकाश कर, संजय शुक्ला व साथी द्वारा आयोजित बंधु मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक कुणाल षडंगी, बहरागोड़ा के हजारों युवाओं को किया संबोधन

    Related Posts

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 1, 2025

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    June 1, 2025

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    June 1, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    अगर देश में सुप्रीम कोर्ट नहीं होता तो…!

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.