Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीब रथ के AC चेयरकार में अगले महीने से रिजर्वेशन बंद! केवल थर्ड AC में होगी बुकिंग
    Breaking News Headlines

    गरीब रथ के AC चेयरकार में अगले महीने से रिजर्वेशन बंद! केवल थर्ड AC में होगी बुकिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्‍ली. गरीब रथ ट्रेन में अगले माह में सफर करने के लिए रिजर्वेशन कराते समय यात्रियों को एसी चेयरकार और सेंकेड एसी का विकल्‍प नहीं मिले तो चौंकिएगा नहीं. भारतीय रेलवे गरीब रथ के कोचों में बदलाव करने जा रहा है. रेलवे मंत्रालय के अनुसार मौजूदा 26 गरीब रथ ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जो करीब 52 रूटों को कवर कर रही हैं. इनमें कुछ साप्‍ताहिक, कुछ सप्‍ताह में दो, तीन और चार बार चलती हैं. इन ट्रेनों का किराया सामान्‍य ट्रेनों के थर्ड एसी और चेयरकार की तुलना में कम होता है. इकोनॉमी एसी थर्ड के किराए से गरीब रथ के कोचों का किराया करीब 8 से 10 फीसदी कम रखे जाने की संभावना है.

     

    ये ट्रेनें पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में शुरू की गयी थीं. इनके पुराने कोचों को एलएचबी कोच में बदलने का निर्णय लिया गया है, जो नए डिजाइन वाले इकोनॉमी एसी कोच से बदले जाएंगे. एसी इकोनॉमी कोचों का प्रोडक्‍शन कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री, चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है.

     

     

    रेल मंत्रालय के अनुसार गरीब रथ के कोच करीब 18 साल पुराने हो चुके हैं. इनकी शुरुआत 2006 में हुई थी. यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर तब से लेकर अब तक कोचों में काफी बदलाव आ चुका है, लेकिन इन ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. इस वजह से इन्‍हें अपग्रेड करने का फैसला लिया गया है. रेल मंत्रालय के अनुसार पुराने कोचों में सेकेंड एसी, थर्ड एसी और चेयरकार शामिल हैं. नई गरीब रथ में केवल थर्ड एसी के कोच होंगे. यानी सेकेंड एसी और चेयरकार नहीं होंगी. चूंकि बुकिंग 120 दिन पहले शुरू होती है, इसलिए संभावना है कि अगले माह से गरीब रथ में सेकेंड एसी और चेयरकार की बुकिंग बंद कर दी जाएगी. चूंकि इस बदलाव के लिए काफी संख्‍या में कोचों की जरूरत होगी, इसलिए धीरे-धीरे करके सेकेंड एसी और चेयरकार का विकल्‍प बंद किया जाएगा.

    एसी इकोनॉमी में 81 सीटें होंगी, जबकि पुराने कोचों में 72 बर्थ होती थीं. बर्थ में फायर प्रूफ मैटेरियल का इस्‍तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा इनमें बोतल टांगने के लिए हैंडल, फोल्डेबल स्नैक टेबल, आधुनिक शौचालय और रीडिंग लाइट के साथ-साथ सभी बर्थों में यूएसबी चार्जिंग प्‍वाइंट लगेंगे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरनगर: कार ने मारी टक्कर, गुस्साए कांवड़ियों ने NH-58 पर मचाया तांडव
    Next Article केंद्र ने हटाया बैन, अब RSS के कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी

    Related Posts

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    July 23, 2026

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.