Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Ind vs Pak women’s Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
    Breaking News Headlines

    Ind vs Pak women’s Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने वुमंस एशिया कप में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम को 7 विकेट से हराया. दांबुला में खेला गया यह मुकाबला पूरी तरह भारत के हाथ में रहा. भारतीय बॉलर्स ने पाकिस्तान की टीम को पहले 108 रन पर समेटा. इसके बाद 35 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया. यह महिला एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की ओवरऑल 12वीं जीत है.

     

    भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच एशिया कप का मुकाबला शुक्रवार को खेला गया. श्रीलंका में खेले जा रहे महिला एशिया कप में पाकिस्तानी कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया, जो सही साबित नहीं हुआ. भारतीय बॉलर्स ने पाकिस्तान को पूरे 20 ओवर भी नहीं टिकने दिया और उसकी पारी 19.2 ओवर में 108 रन पर रोक दी.

     

    पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने सबसे अधिक 25 रन बनाए. तूबा हसन व फातिमा हसन ने 22-22 रन की पारियां खेलीं. इन तीनों के अलावा कोई भी बैटर 20 रन की संख्या नहीं छू सकीं. मुनीबा अली 11, निदा डार 8, आलिया रियाज 6 और गुल फिरोजा 5 रन बनाकर आउट हुईं. भारत के लिए सबसे अधिक 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने झटके. रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयांका पाटिल ने 2-2 विकेट लिए.

    बॉलर्स द्वारा पाकिस्तान को सस्ते समेटने के बाद बारी भारतीय बैटर्स की थी. ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दी. इन दोनों ने 9.3 ओवर में 85 रन ठोक दिए. हालांकि, भारत की दोनों ही ओपनर इस मामले में अनलकी रहीं कि वे नजदीक आकर भी फिफ्टी पूरी नहीं कर सकीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमन्त राज में अब गजराज भी सुरक्षित नहीं : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
    Next Article राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.