Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों पर किया लाठीचार्ज, 12 से अधिक घायल, 6 गंभीर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों पर किया लाठीचार्ज, 12 से अधिक घायल, 6 गंभीर

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों पर किया लाठीचार्ज, 12 से अधिक घायल, 6 गंभीर

    राजधानी रांची में सहायकल पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया गया है. दरअसल झारखंड सरकार की वार्ता को ठुकरा कर सहायक पुलिसकर्मी सीएम आवास घेरने निकले थे. इस दौरान आंदोलनकारियों ने पुलिस के वाहन में तोड़फोड़ की जिसके बाद पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया. इसको लेकर पुलिस उनपर लगातार काबू पाने का प्रयास कर रही है. रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास का घेराव करने जा रहे हैं, पुलिस के अधिकारियों ने सहायक पुलिसकर्मियों को मोरहाबादी मैदान में समझाने की काफी कोशिश की. लेकिन सहायक पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम आवास की तरफ कूच कर गए.

    अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सहायक पुलिस कर्मियों ने सरकार के साथ हुई वार्ता को असफल बताते हुए सीएम आवास का घेराव करने निकल गए. इस दौरान रांची पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारियों के द्वारा सहायक पुलिसकर्मियों को रोकने की पूरी कोशिश की गई. लेकिन वह सुरक्षा घेरे को तोड़कर आगे बढ़ने लगे, अलग-अलग झुंड बनाकर अलग-अलग रास्तों से सीएम आवास पहुंचने की कोशिश करने लगे.
    इसके बाद कोई चारा न देख पुलिस वालों ने लाठी चार्ज कर दिया. लाठीचार्ज और भगदड़ में कई सहायक पुलिसकर्मी और पुलिस वाले घायल भी हुए हैं. सैकड़ों की संख्या में सहायक पुलिसकर्मियों के सड़क पर उतर जाने की वजह से राजधानी रांची में जाम लग गया है. स्कूल बसें जाम में फंसी हुई है बच्चों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. लाठीचार्ज के बाद भी सहायक पुलिसकर्मी रोड पर ही बैठ गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं.

    शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में मोरहाबादी मैदान में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी सीएम आवास घेरने के लिए जाने वाले थे. उससे पहले ही डीजीपी की अध्यक्षता में सरकार के द्वारा सहायक पुलिसकर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया गया. वार्ता में सहायक पुलिसकर्मियों को सरकार के द्वारा अनुबंध बनाए जाने बहाली में आरक्षण और वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया. झारखंड पुलिस के एडीजी हेड क्वार्टर आरके मलिक ने बताया कि अगर सहायक पुलिसकर्मी शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन समाप्त करते हैं तो उनकी मांगे शीघ्र मान ली जाएंगी. लेकिन पुलिस मुख्यालय से लौटने के बाद सहायक पुलिसकर्मियों ने सरकार के द्वारा दिए गए आश्वासन को मानने से इनकार कर दिया और सीएम आवास घेरने के लिए कूच कर गए.

    12 से अधिक घायल 6 गंभीर पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों पर किया लाठीचार्ज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने एक अंतरराज्यीय किडनी प्रत्यारोपण गिरोह का भंडाफोड़ किया सरगना गिरफ्तार
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइन्स

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.