Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ को जलार्पण, आयोजन को भव्य बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने शुरू की तैयारी
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची

    JAMSHEDPUR: सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ को जलार्पण, आयोजन को भव्य बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने शुरू की तैयारी

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ को जलार्पण, आयोजन को भव्य बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने शुरू की तैयारी

    ■ बारीडीह हरि मैदान से निकलेगी जलाभिषेक यात्रा, 21 हजार शिवभक्तों के शामिल होने का लक्ष्य, पूरे सावन द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप के दर्शन कराएगी समिति।

    ■ बनारस के गंगा आरती की तर्ज पर होगी महाआरती, बनारस से आएगी 15 सदस्यीय टीम।

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रावण महोत्सव के निमित्त तीसरे सोमवारी को होने वाले आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सूर्य मंदिर समिति द्वारा 5 अगस्त, तृतीय सोमवारी को होने वाले जलाभिषेक यात्रा की सफलता व भव्यता हेतु विभिन्न पहुलओं पर चर्चा की गई। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्यरूप से मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 5 अगस्त (सोमवार) को सुबह 7 बजे शिवभक्त बारीडीह बस्ती हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे। जहां से जलपात्र में जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए सूर्य मंदिर के शिवालय में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमेटी की ओर से 21 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। शिवालय में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा। जलाभिषेक यात्रा में भजन टीम के द्वारा मनोरम झांकी प्रस्तुत की जाएगी एवं श्रद्धालुओं को भोलेनाथ के गीत-भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाने की तैयारी की गयी है। वहीं, सावन माह में ही बनारस की तर्ज पर संध्याकाल में भव्य एवं दिव्य महाआरती की जाएगी। इसके लिए आचार्य समेत 15 सदस्यीय टीम जमशेदपुर आएगी। बैठक के दौरान आयोजन की सफलता में जनसहयोग का आह्वान किया गया। सूर्य मंदिर समिति ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा में दान देने वाले इक्षुक भक्तगण सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के कार्यालय में अपना स्वैक्षिक दान जमा कर सकते हैं।

    पूरे श्रावण मास द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी सूर्य मंदिर समिति: सूर्य मंदिर समिति पूरे सावन द्वादश ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव के श्री सोमनाथ, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, घृष्णेश्वर, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, बैद्यनाथ, रामेश्वरम और मल्लिकार्जुन के प्रारूप को आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में आकर्षक एवं पूरे भक्तिमय मौहाल के बीच भव्य रूप से दर्शाते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन कराएगी।

     

    दी गई जिम्मेदारी: श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए सूर्य मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। मंदिर कमेटी ने श्रावण महोत्सव जलाभिषेक यात्रा को लेकर उप-समिति बनाई है। जिसमें संयोजक: रामबाबू तिवारी, सह संयोजक- राकेश सिंह, द्वादश ज्योतिर्लिंग व्यवस्था- अमरजीत सिंह राजा, तजिंदर सिंह जॉनी, प्रेम झा, हरि मंदिर मैदान व्यवस्था व कलश वितरण- कमलेश सिंह, शशिकांत सिंह, संतोष यादव एवं कृष्णमोहन सिंह, साज-सज्जा व ध्वज- अमरजीत सिंह राजा, धर्मेंद्र प्रसाद, कंचन दत्ता, ओम पोद्दार, विकास शर्मा, जलाभिषेक यात्रा एवं झांकी- दिनेश कुमार, गुंजन यादव, शैलेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, ट्रैफिक व्यवस्था – बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप, रामविलास शर्मा, प्रसाद सामग्री व्यवस्था – रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, कुलवंत सिंह बंटी, कमलेश सिंह, गुंजन यादव, सुशांत पांडा, राकेश सिंह, प्रसाद वितरण एवं पेयजल- पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, बंटी अग्रवाल, रॉकी सिंह, अजय सिंह, ध्रुव मिश्रा, बैनर व पोस्टर – राकेश सिंह, नारायण पोद्दार, शिवालय जलाभिषेक व्यवस्था – गूंजन यादव, टुनटुन सिंह, सुरेश शर्मा, मंदिर व बेरिकेडिंग व्यवस्था – सुशांतो पांडा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, कुमार अभिषेक, सूरज सिंह, कंचन दत्ता, दीपक झा, संतोष ठाकुर, महिला संपर्क एवं वाहन व्यवस्था- मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, चंद्रशेखर मिश्रा, कमलेश सिंह, रूबी झा, यातायात व्यवस्था – बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप, रामबिलास शर्मा, प्रेस एवं मीडिया – प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, संध्याकाल में महाआरती- अखिलेश चौधरी, संतोष ठाकुर, चिंटू सिंह।

    बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि आस्थावान श्रद्धालुओं के सहयोग से हर वर्ष सामूहिक जलाभिषेक यात्रा सफल हुई है और इस वर्ष भी यह भव्य एवं ऐतिहासिक होगी। उन्होंने शहर के शिवभक्तों से तीसरे सोमवारी को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति की जलाभिषेक यात्रा जमशेदपुर ही नही अपितु पूरे झारखंड में अद्भुत एवं ऐतिहासिक है। सूर्य मंदिर के हजारों आस्थावान भक्तगण जलाभिषेक यात्रा में शामिल होकर प्रत्येक वर्ष अपने भक्तिभाव से इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाते हैं।

    बैठक में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, राकेश सिंह, पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, खेमलाल चौधरी, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, संतोष कुमार, अमित अग्रवाल, चिंटू सिंह, कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, विकास शर्मा, बिमला साहू, मिनी सिंह, सरस्वती साहू, तजिंदर सिंह जॉनी, मिथिलेश साव, साकेत कुमार, राम मिश्रा, ओम पोद्दार, महेंद्र राष्ट्रवादी, दीपक मुखर्जी, गोबु घोष, राकेश सिंह, अरुण कुमार, निरंजन मांझी, रमेश पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    JAMSHEDPUR: सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा आयोजन को भव्य बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने शुरू की तैयारी हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ को जलार्पण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरएसबी ग्लोबल की ‘एक पहल’ कार्यक्रम ने सशक्तीकरण समारोह के साथ दूसरी वर्षगांठ मनाई
    Next Article डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.