Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सहनी हत्याकांड: पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    सहनी हत्याकांड: पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सहनी हत्याकांड: पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

    दरभंगा/पटना :  बिहार पुलिस ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की जघन्य हत्या की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

    दरभंगा जिला पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, “सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला है कि चार लोग 15 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे जीतन सहनी के घर में प्रवेश किये और कुछ देर भीतर रहने के बाद बाहर निकल गए।”

    पूर्व राज्य मंत्री मुकेश सहनी के 70 वर्षीय पिता की 16 जुलाई को दरभंगा जिले में उनके पैतृक आवास में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

     

     

     

    बयान के अनुसार “जांचकर्ता हिरासत में लिए गए चारों लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं… हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में जानकारी और सोमवार रात को पीड़ित के घर जाने का उद्देश्य के बारे में भी पता लगा रहे हैं। उनके बारे में अन्य जानकारी भी ग्रामीणों से जुटाई जा रही है।”

    इसमें कहा गया है कि हिरासत में लिए गए लोगों की प्रारंभिक जांच और पूछताछ से पता चला है कि इनमें से दो ने सहनी से ब्याज पर पैसे उधार लिए थे।

    बयान के अनुसार, “यह भी पता चला है कि सहनी की हत्या से दो दिन पहले उनके साथ तीखी बहस हुई थी, और बहस के बाद पीड़ित को सबक सिखाने की धमकी दी थी।”

     

     

     

    पुलिस के अनुसार, “माना जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक ने पीड़ित से लोन लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रख दी थी। मामले की अन्य पहलुओं से जांच की जा रही है।”

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एकत्र किए गए सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि जांचकर्ता ‘अपराध में प्रयुक्त हथियार’ भी बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं। जांच के लिए जिला पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है।

    अधिकारी ने बताया, “जांचकर्ता हिरासत में लिए गए लोगों और मृतक के बीच आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रहे हैं।”

    जीतन सहनी का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।

     

     

     

    घटना के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, बिहार के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी तथा राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने इस हत्याकांड की निंदा की।

    बुधवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “बिहार पुलिस इस मामले की बेहद पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। हत्यारे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। यह बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार है, जहां हत्यारे खुलेआम नहीं घूम सकते।”

    राय ने राजद के नेतृत्व वाले विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, “जब राजद सत्ता में थी, तो मुख्यमंत्री का आवास सभी आपराधिक गिरोहों का मुख्यालय बन गया था। अब, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के तहत यह संभव नहीं है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस गुरुद्वारा में मनजीत सिंह गिल को बनाया प्रधान
    Next Article रथ यात्रा पर चक्रधरपुर प्रखंड के लावजोड़ाकला में आयोजित छौ नृत्य में मुख्यतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक सुखराम

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.