Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण, दाखिल खारिज, भू लगान, म्यूटेशन, भूमि सीमांकन आदि की समीक्षा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण, दाखिल खारिज, भू लगान, म्यूटेशन, भूमि सीमांकन आदि की समीक्षा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण, दाखिल खारिज, भू लगान, म्यूटेशन, भूमि सीमांकन आदि की समीक्षा

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व संग्रहण, भू लगान, म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, अवैध जमाबंदी सहित अन्य विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी अंचल अधिकारी को म्यूटेशन के 30-90 दिनों वाले कुल लंबित 757 आवेदनों को त्वरित रूप से निष्पादन का निदेश दिया गया । उन्होने कहा कि म्यूटेशन के आवेदनों को 30 दिनों के भीतर निष्पादित करने का प्रयास करें, रिजेक्शन के मामलों में उचित कारण जरूर दर्ज करें, अधूरे आवेदनों को लेकर आवेदक को सूचित करते हुए समय दें तथा उचित कार्रवाई करें । म्यूटेशन अपील के 591 लंबित मामलों पर उन्होने कहा कि नियमित कोर्ट करें और निष्पादित करें । भूमि सीमाकंन के लंबित 447 मामलों पर तेजी से कार्रवाई का निर्देश दिया गया । वहीं भू-लगान में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर कैम्प आयोजित कर तथा विभिन्न माध्यमों से लोगों को सूचित कर इसमें वृद्धि का निर्देश दिया गया।

    जनहित से जुड़े कई विकास कार्यों एवं आधारभूत संरचना निर्माण हेतु अंचल स्तर पर जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता है। जमशेदपुर में नए केन्द्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा में 220/232 ग्रिड सब स्टेशन निर्माण, जमशेदपुर में 50 शय्यायुक्त समेकित आयुष अस्पताल, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल घाटशिला का कार्यालय, राजकीय अभियंत्रण कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज, पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज तथा अन्य संस्थान, सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, जमशेदपुर ट्रांस्पोर्ट नगर निर्माण, घाटशिला में 5000 MT गोदाम, लैम्पसों में 500 MT गोदाम, अर्बन कम्यूनिटी सेंटर सहित भूमि अधिग्रहण संबंधित अन्य मामलों में प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अंचल अधिकारियों को भूमि चिन्हित कर प्रतिवेदन अपर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया गया ।

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण हो इसे सभी विभाग सुनिश्चित करेंगे । माहवार राजस्व संग्रहण देखें तो तीनों विद्युत प्रमंडल की शत प्रतिशत से ज्यादा उपलब्धि रही, वहीं परिवहन कार्यालय 100%, निबंधन कार्यालय में 70%, उत्पाद विभाग का 92%, खनन कार्यालय का 92%, राज्य कर के चारों सर्किल द्वारा 65% से ज्यादा, वहीं नगर निकायों में भी राजस्व संग्रहण शत प्रतिशत रहा । अन्य सभी विभाग जिनका राजस्व संग्रहण लक्ष्य के अनुरूप नहीं रहा उन्हें राजस्व संग्रहण में तेजी लाते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी की वार्षिक आम सभा हुई सम्पन्न, आय-व्यय का ब्यौरा किया गया प्रस्तुत, सहयोग करने वाले धर्मप्रेमियों के प्रति कमेटी ने जताया आभार, भव्य दुर्गोत्सव मनाने की बनी सहमति
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    July 18, 2026

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.