Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी देश की सरकार चला रहे हैं,राज्य की सरकार हम चला रहे हैं सम्मान बराबर होनी चाहिए: हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी देश की सरकार चला रहे हैं,राज्य की सरकार हम चला रहे हैं सम्मान बराबर होनी चाहिए: हेमंत सोरेन

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    पीएम मोदी देश की सरकार चला रहे हैं,राज्य की सरकार हम चला रहे हैं सम्मान बराबर होनी चाहिए: हेमंत सोरेन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन दिनों की दिल्ली और उत्तर प्रदेश की यात्रा के बाद मंगलवार को रांची लौट आए हैं. रांची एयरपोर्ट पर पीएम से मुलाकात के बारे में पूछने पर उन्होंने ऐसी बात कही, जिसके कई मायने निकाले जा सकते हैं.

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह संघीय ढांचा की व्यवस्था है. पीएम मोदी देश की सरकार चला रहे हैं. राज्य की सरकार हम चला रहे हैं. हम उनका सम्मान करें और वे राज्य का सम्मान करें. मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी के मंदिर में पूजा अर्चना के सवाल पर उन्होंने हाथ जोड़कर आसमान की तरफ देखा और मुस्कुराते हुए गाड़ी की ओर बढ़ गये.

    दरअसल, पिछले शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली गये थे. उन्होंने वहां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. तब मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना साधा था. उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा था कि वह भी जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे

    दिल्ली दौरे के बाद सीएम हेमंत सोरेन अचानक बनारस स्थित काशी विश्वनाथ के दरबार में दिखे. वहां उन्होंने विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा की. फिर बनारस में ही भैरव बाबा का दर्शन किया. इसके बाद सीएम मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी के मंदिर में पूजा करते नजर आए. लेकिन उनका यह दौरा तब चर्चा में आ गये जब सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आई. पहले पीएमओ की तरफ से तस्वीर जारी हुई. तस्वीर में दोनों नेता मुस्कुराते दिखे. हालांकि पीएम से मुलाकात के दौरान किन विषयों पर चर्चा हुई, इस सवाल को सीएम हेमंत ने टाल दिया.

    पीएम मोदी देश की सरकार चला रहे हैं राज्य की सरकार हम चला रहे हैं सम्मान बराबर होनी चाहिए: हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के सदस्य डॉ0 आशा लकड़ा के द्वारा गोड्डा स्थलीय भ्रमण के दौरान समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश
    Next Article एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी की वार्षिक आम सभा हुई सम्पन्न, आय-व्यय का ब्यौरा किया गया प्रस्तुत, सहयोग करने वाले धर्मप्रेमियों के प्रति कमेटी ने जताया आभार, भव्य दुर्गोत्सव मनाने की बनी सहमति

    Related Posts

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    September 2, 2026

    एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ

    September 2, 2026

    सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ

    सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार

    राजनगर में खनन पट्टा के खिलाफ ग्रामीणों का खुला विरोध

    मानगो गोलचक्कर पर बस अनियंत्रित, दो बाइकें रौंदी

    पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित

    भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क-पुलिया की होगी मरम्मत, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को दिए निर्देश

    रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने स्कूलों में चलाया स्वास्थ्य व सुरक्षा जागरूकता अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.