Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के सदस्य डॉ0 आशा लकड़ा के द्वारा गोड्डा स्थलीय भ्रमण के दौरान समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश
    Breaking News झारखंड

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के सदस्य डॉ0 आशा लकड़ा के द्वारा गोड्डा स्थलीय भ्रमण के दौरान समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के सदस्य डॉ0 आशा लकड़ा के द्वारा गोड्डा स्थलीय भ्रमण के दौरान समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश

    आज दिनांक 16.07.2024 को डीआरडीए स्थित सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के सदस्य डॉ0 आशा लकड़ा के द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री जिशान कमर, पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त,गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के संबंध में संबंधित अधिकारियों को बताया गया कि इसकी स्थापना अनुसूचित जनजातियों को शोषण के विरुद्ध सुरक्षा उपाय प्रदान करने के साथ-साथ उनके सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक हितों की रक्षा करने के लिए की गई है। वहीं समीक्षा के क्रम में सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिले के विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध संसाधनों की जानकारियां प्राप्त की गई। कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में उन्होने बताया कि आज गोड्डा भ्रमण के दौरान गोड्डा कॉलेज एवं महिला कॉलेज अवस्थित बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अनुसूचित जनजातियों के कल्याण व विकास के लिए कार्यान्वित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

    बैठक के क्रम में आयोग के द्वारा विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा है क्रम में आयोग द्वारा शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित सभी विद्यालय में पढ़ने वाले अनुसूचित जनजाति समुदाय के विद्यार्थियों की संख्या से संबंधित रिपोर्ट, शिक्षकों की संख्या, नियुक्ति प्रक्रिया और उपलब्ध शिक्षकों से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गई।

    बैठक के दौरान बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण करने के लिए प्रस्ताव बनाने की बात कही गई। साथ ही साथ महिलाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था में सुधार लाने हेतु सुरक्षा प्रहरी प्रतिनियुक्त करने की निर्देश दिए गए।

    वहीं जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग को डोर टू डोर सर्वे करते हुए बुजुर्गों को पेंशन योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया।

    समीक्षा के क्रम मे आयोग की सदस्य डॉ0 आशा लकड़ा ने पुलिस अधीक्षक गोड्डा से जिले में होने वाली गतिविधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के केस पर कड़ी नजर रखने की बात कही। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिले से बाहर जाकर यहां की महिलाएं-युवतियां कार्य करने के लिए बाहर जाती है उनका अनिवार्य रूप से थाना में रिकॉर्ड रखें जाएं। बैठक के क्रम में उनके द्वारा विभिन्न विभागों यथा खाद्य आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, खनन विभाग, उद्योग विभाग,भू -अर्जन , पेयजल स्वच्छता प्रमंडल विभाग,मनरेगा, जेएसएलपीएस, वन विभाग , पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक सुधार हेतु दिशा -निर्देश दिया गया।

    *इस मौके पर* अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा श्री जेपीएन चौधरी ,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गोड्डा श्री रितेश जयसवाल, जिला नजारत उपसमाहर्ता ,गोड्डा श्री श्रवण राम , जिला परिवहन पदाधिकारी,सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,गोड्डा श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, संबंधित प्रखंडों की प्रखंड विकास पदाधिकारी,एवं अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित कार्यालय प्रधान मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति से संबंधित आहूत बैठक संपन्न
    Next Article पीएम मोदी देश की सरकार चला रहे हैं,राज्य की सरकार हम चला रहे हैं सम्मान बराबर होनी चाहिए: हेमंत सोरेन

    Related Posts

    टाटा स्टील में बोनस समझौते की तैयारी, पुराने फार्मूले पर बन रही सहमति!

    September 2, 2026

    कादमडीह दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष बनीं मेघा चौधरी, उपाध्यक्ष चाइना गोराई

    September 2, 2026

    कच्ची सड़क और 50 फीट चौड़ा नाला बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में बोनस समझौते की तैयारी, पुराने फार्मूले पर बन रही सहमति!

    कादमडीह दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष बनीं मेघा चौधरी, उपाध्यक्ष चाइना गोराई

    कच्ची सड़क और 50 फीट चौड़ा नाला बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

    भारी बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, राहत व पुनर्स्थापन कार्य तेज करने के निर्देश

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी: आदित्यपुर में बढ़ते सवाल, पर्दे के पीछे कौन?

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ

    सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार

    राजनगर में खनन पट्टा के खिलाफ ग्रामीणों का खुला विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.