मच्छरों से फैल रही शहर में गंभीर बीमारियां नीरज सिंह द्वारा चलाया गया फॉगिंग अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, पिछले साल की तरह इस बार भी शहर को मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू जैसे गंभीर बीमरियों ने शहर को आपने ग्रस्त में लेना शुरू कर दिया है, अस्पतालों में मरीजों की संख्या
बाद चुका है, लोंग सम्भान्धित बीमारियों से ग्रसित होंकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, देखा गया है सरकार अभी तक पूरी तरह जागा नही है और न ही कोई ठोस उपाय जमीनी स्तर पर देखा जा सकता है, ऐसे में शहर में पिछले साल की तरह मच्छरों से सम्बंधित बीमारियों से ले कर हाहाकार मचा हुआ था,
नदी से ले कर नाला तक का पानी दूषित हो चुका है, ऐसे में मच्छरों के पनपना आम बात है, शहर में जैसे ही बारिश होने लगती है वैसे ही लोगों के लिए मुसीबत का समय आ जाता है।
सोनारी के पंचवटीनगर, टिल्लू भट्टा, आदर्श नगर, गुरुद्वारा रोड में पिछले कई सालों की तरह इस बार भी फोगिंग अभियान की शुरुआत किया गया।
मच्छरों के प्रकोप बढ़ने से फैल रही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जिनसे गंभीर बीमारी से शहर के लोगो में दहशत का माहौल है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार हमे शहर के कई इलाकों से सूचना मिल रही थी की मच्छर का प्रकोप बढ़ा हुआ है। इसी को देखते हमने आज फॉगिंग अभियान की शुरुआत किया।

