Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची द्वारा चिन्हित जामताड़ा जिला के झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची द्वारा चिन्हित जामताड़ा जिला के झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची द्वारा चिन्हित जामताड़ा जिला के झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित

    माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधानसभा श्री रवीन्द्रनाथ महतो, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखण्ड सरकार डॉ इरफान अंसारी द्वारा कार्यक्रम का किया विधिवत शुभारंभ

    उपायुक्त सह जिला एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य को पौधा एवं शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

    समारोह में आज कुल 536 झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र एवं शाल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

    आज दिनांक 14.07.2024 को जिले के नगर भवन दुलाडीह सभागार में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची द्वारा चिन्हित जामताड़ा जिला के झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम का माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधानसभा श्री रवीन्द्रनाथ महतो, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखण्ड सरकार डॉ इरफान अंसारी, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), झारखंड आंदोलनकारी एवं अन्य ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने आए हुए अतिथियों को पौधा देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष झारखण्ड, विधानसभा श्री रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि हमें गर्व है कि हम भी इसी आंदोलनकारी पृष्ठभूमि से हैं। सभी के सामूहिक प्रयास त्याग, संघर्ष एवं बलिदान के फलस्वरूप अलग राज्य झारखण्ड का निर्माण हुआ। उन्होंने जो लोगों के बीच में नहीं हैं, उनको भी नमन किया। कहा कि इस आंदोलन में हजारों हजार साथियों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे, भले ही सभी चिन्हित नहीं हुए हों, लेकिन सभी के बल से प्रयास से यह सफल हुआ।

    वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जिस झारखंड के लिए आप लोगों ने तपस्या की, सरकार ने निर्णय लिया की सबको सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह गौरवान्वित क्षण है, जिसमें आप सबों की भूमिका अहम रही, सबने कई तरह की यातनाएं झेली, जेल गए, अंततः हमें झारखण्ड मिला।

    वहीं उपायक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि आज हम झारखण्ड आंदोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए सम्मानित कर रहे हैं। इस आंदोलन ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत किया है। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हो, नीलांबर पीतांबर आदि स्वतंत्रता सेनानियों को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड आंदोलनकारी के रूप में जिले के कुल 559 आंदोलनकारी को चिन्हित किया गया है। जिसमें से आज कुल 536 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जा रहा है।

    *इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा* पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी, सांसद प्रतिनिधि श्री परेश यादव, जिप सदस्य श्रीमती दीपिका बेसरा, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार,प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री एजाज हुसैन अंसारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सम्मानित झारखण्ड आंदोलनकारी एवं अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअग्निशामक कार्यालय के समीप पुराने सामुदायिक भवन सह सभागार को केंद्रीय पुस्तकालय भवन के रूप में परिवर्तन हेतु जीर्णोद्धार कार्य का हुआ शिलान्यास
    Next Article छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार के रक्तदान शिविर में 135 यूनिट रक्त संग्रह

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.